ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने एनड़ीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, दरभंगा, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने एनड़ीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

CM NITISH KUMAR BY ELECTION CAMPAIGNINDG SE LAUTNE KE BAD MEDIA SE BAAT KERTE

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुशेश्वरस्थान में उत्पन्न जलजमाव का संकट अगले वर्ष तक दूर कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कुशेश्वरस्थान के बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि इस दिशा में काम हो रहा है। जलजमाव की समस्या जल्द दूर कर दी जायेगी। इसके लिए मैं जल्द ही दोबारा कुशेश्वरस्थान आऊंगा और यहां की जो बची हुई समस्याएं हैं‚ उन्हें दूर करूंगा।
मुख्यमंत्री ने ये बातें कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में खड़े़ एनड़ीए उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहीं। सीएम ने कहा कि क्षेत्र में कहीं–कहीं आठ महीने तक पानी लगा रहता है‚ जिससे खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सीएम ने एक ड़ाटा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कुशेश्वरस्थान विकास के मामले में पीछे नहीं है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में ६७० में से ६५५ वार्ड़ों में नल–जल योजना का काम पूरा हो चुका है। क्षेत्र की ५० में से ४२ पंचायतों में प्लस टू विद्यालय का निर्माण किया जा चुका है। क्षेत्र के ६८२३६ परिवारों को बिजली उपलब्ध करायी गयी है। इस क्षेत्र के ३२३ किलोमीटर के क्षेत्र में ग्रामीण सड़क का निर्माण हुआ है। सड़क एवं पुल निर्माण के साथ–साथ इनकी पूरी देखरेख भी की जायेगी। कुशेश्वरस्थान होते हुए फूलतोड़ा तक २६४ करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि दरभंगा में एयरपोर्ट की सुविधा बहाल हो चुकी है और जमीन अधिग्रहण के लिए सरकार ने राशि भी उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरी जगह पर एम्स का निर्माण कराना चाहते थे लेकिन मैंने साफ कह दिया कि बिहार का पहला मेडि़कल अस्पताल पीएमसीएच पटना में है‚ जहां बिहार का पहला एम्स बना और दूसरा अस्पताल ड़ीएमसीएच दरभंगा है‚ इसलिए दूसरा एम्स भी दरभंगा में ही बनेगा। जमीन के लिए काम चल रहा है। जल्द ही दरभंगा में एम्स का निर्माण भी शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जब भी मौका मिला है‚ काम करते रहे हैं। कुछ लोगों को काम में नहीं‚ बल्कि कमाई में दिलचस्पी रही है। इससे पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कुशेश्वरस्थान में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की चर्चा की। मौके पर मंत्री विजय चौधरी‚ मंत्री जीवेश कुमार‚ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी‚ नगर विधायक संजय सरावगी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
बिहार पंचायत चुनाव के 5वें चरण की मतगणना जारी

बिहार पंचायत चुनाव के 5वें चरण की मतगणना जारी

फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम!

फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend