ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार पंचायत चुनाव के 5वें चरण की मतगणना जारी

UB India News by UB India News
October 29, 2021
in खास खबर, जिलावार, बिहार
0
बिहार पंचायत चुनाव के 5वें चरण की मतगणना जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम हैं। सुबह 7 बजे सेंटर के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ लगने लगी। जिनके पास चुनाव आयोग से प्राप्त पास है, उन्हें ही केंद्र के अंदर एंट्री दी जा रही है।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में सुबह छह बजे से ही प्रत्याशी और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे ट्रैफिक समस्या उत्पन्न हो गई। पुलिस जवानों के समझाने के बावजूद भीड़ नहीं हटी। इसके बाद जवानों ने डंडा भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। तब जाकर ट्रैफिक सुचारू हुआ।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

आज 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतगणना जारी है। मुखिया और सरपंच के 845 पद, जिला परिषद् सदस्य के 124 पद, पंचायत समिति सदस्य के 1171, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 11553 पद का रिजल्ट जारी होगा। आरा की ठकुरी पंचायत से मोनिका देवी मुखिया बन गई हैं। वहीं, बक्सर के केसठ प्रखंड की रामपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया अनामिका पांडेय ने जीत हासिल कर ली है।

मतगणना अपडेट्स

  • बक्सर में दो प्रखंडों की 16 पंचायतों में मतगणना चल रही है। इसमें सबसे पहले केसठ प्रखंड की 3 पंचायतों की मतगणना शुरू की गई है। उसके बाद दोपहर 12 बजे से नावानगर प्रखंड के 16 पंचायतों की बारी-बारी से मतगणना शुरू की जाएगी। केसठ प्रखंड की रामपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया अनामिका पांडेय ने जीत हासिल कर ली है।
  • नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड एवं बेन प्रखंड के नतीजे आने वाले हैं। एकंगरसराय में 16 पंचायत तो वहीं बेन प्रखंड के 9 पंचायत में आज गांव की सरकार बनने जा रही है।
  • वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड में 24 पंचायतों की मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। मतगणना का कार्य हाजीपुर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर हो रहा है।
  • रोहतास जिले के सासाराम बाजार समिति में अकोढ़ी गोला और बिक्रमगंज प्रखंड का मतगणना हुआ प्रारंभ।
  • पूर्वी चंपारण के मतगणना केंद्र डायट(मोतिहारी) में मतगणना कर्मियों का आने का सिलसिला शुरू। मतगणना केंद्र के बाहर आज रहेगी भारी पुलिस बल की तैनाती। आज होगा 5339 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला।
  • भोजपुर के चरपोखरी और बिहियां प्रखंड में मतगणना शुरू। ​​​​​ ठकुरी पंचायत (चरपोखरी) में मोनिका देवी 520 वोट से जीती।
कटिहार में चाक-चौबंद सुरक्षा।
कटिहार में चाक-चौबंद सुरक्षा।
कैमूर में समर्थकों की लगी भीड़।
कैमूर में समर्थकों की लगी भीड़।
भोजपुर में मतगणना केंद्र के बाहर कतार में खड़े वोटिंग एजेंट।
भोजपुर में मतगणना केंद्र के बाहर कतार में खड़े वोटिंग एजेंट।

बता दें कि पांचवें चरण का मतदान रविवार को संपन्न हुआ था। 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदाताओं ने वोट डाले। इस चरण के तहत मुखिया और सरपंच पद की 845 सीटों और जिला परिषद सदस्य की 124 सीटों के लिए वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 60.79% वोटिंग हुई। महिलाओं ने 59.54% और पुरुषों ने 62.04% मतदान किया।

वहीं, सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 82% मतदान हुआ था। सबसे कम मुंगेर में 49.07% वोटिंग हुई थी। चुनाव को बाधित करने के मामले में 276 लोग गिरफ्तार और 48 वाहन जब्त भी किए गए। आयोग के अनुसार, चार जगहों पर बूथ कैप्चरिंग के मामले जबकि दो जगहों पर बोगस वोटिंग के भी मामले सामने आए थे।

09:40 AM- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड से पंचायत चुनाव मुखिया पद के नतीजे:

मटिया पंचायत: महामनी देवी विजयी।

गौरा पंचायत: संतोषी देवी

चिनवेरिया पंचायत: अश्वनी कुमार सिंह

09:27 AM- औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या – 01 से शोभा कुमारी ने पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव जीता। उन्‍होंने चंचला देवी को हराया। अररिया की जमुआ पंचायत से मुखिया पद पर भीम झा दो सौ वोट से जीते।

09:12 AM- मोतिहारी से आए पहले परिणाम। पकड़ीदयाल प्रखंड की बड़कागांव पंचायत के मुखिया पद पर संतोष बैठा निर्वाचित। बड़कागांव पंचायत समिति सदस्य पद पर सुनीता भारती ने भी जीत दर्ज की है।

08:55 AM- मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ उमड़ने लगे हैं। पटना के संपतचक प्रखंड की तीन पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना अब शुरू होने वाली है। सबसे पहले चिपुरा पंचायत की मतगणना होगी।

08:50 AM- रोहतास के सासाराम बाजार समिति में बिक्रमगंज तथा अकोढ़ीगोला प्रखंडों के पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए प्रत्‍याशियों तथा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों की कतार लगी रही। अकोढ़ीगोला की 11 और बिक्रमगंज की 12 पंचायतों की मतगणना हो रही है।

08:38 AM- मोतिहारी शहर के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। आज आदापुर, पकड़ीदयाल और पताही प्रखंडों में कराए गए पंचायत चुनाव के मतदान के बाद उसकी मतगणना कराई जा रही है। मतगणना के दौरान पिछले दिनों हुए हंगामे और लाठीचार्ज से सबक लेकर प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

08:25 AM- बेतिया बाजार समिति मतगणना केंद्र पर अब मतगणना शुरू होने जा रही है। केंद्र के अंदर जाने के लिए प्रवेश द्वार के बाहर प्रत्याशी व अन्य लोग लाइन लगाए खड़े हैं।

08:15 AM- पटना जिले के मसौढ़ी में मतगणना के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। मतगणना केंद्र के अंदर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही किसी को भी प्रवेश दिया जा रहा है। यहां मतगणना शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 10 बजे तक परिणाम आने लगेंगे।

08:00 AM- बिहार के 38 जिलों में 845 पंचायतों के आधा दर्जन पदों के लिए मतगणना आठ बजे शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें कई जगह मतगणना कुछ देर बाद शुरू हो पाएगी। इसमें 92972 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला होने जा रहा है। पांचवे चरण के चुनाव के 3,424 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। मतगणना के परिणाम कुछ देर बाद से हीं मिलने आरंभ हो जाएंगे। हालांकि, अंतिम परिणाम बुधवार तक आएंगे।

07:35 AM- मतगणना को लेकर जगह-जगह ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में बदलाव किया गया है। रुट डायवर्ट किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। समस्तीपुर में समस्तीपुर से रोसड़ा जाने वाले वाहन विशनपुर चौक से दलसिंहसराय होते हुए जा रहे हैं तो रोसड़ा से समस्तीपुर आने वाले वाहनों को सिंघियाघाट चौक से ही दलसिंहसराय के लिए डायवर्ट कर दिया जा रहा है।

07:25 AM- बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में 3,424 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत समिति सदस्य पद के 130, पंच पद के 3,292 तथा जिला परिषद सदस्य पद के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

07:00 AM- मतगणना केंद्रों पर प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों का आना जारी है। केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक भी आज रहे हैं। भीड़ को नियंत्रिक करने के लिए पुलिस अलर्ट है। पटना के खुसरुपुर मतगणना केंद्र के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

06:30 PM- देर रात पटना के मसौढ़ी में ईवीएम बदलने के प्रयास की अफवाह से हड़कम्‍प मच गया। इसके बाद ईवीएम रखे गए स्ट्रांग रूम की तरफ आने वाले सभी वाहनों की जांच-पड़ताल की गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम!

फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम!

बांग्लादेश में क्यों जलाए जा रहे हैं हिंदुओं के घर, मंदिरों में फिर क्यों हो रही है तोड़फोड़?

विश्व समुदाय आगे आए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend