ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम!

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, टेक्नोलॉजी, संपादकीय
0
फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम!

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडि़या के नाम पर फेसबुक भारत जैसे सहिष्णु देश में जो काली करतूतें कर रहा है उसकी कलई उसी की कई अंदरूनी रिपोर्टों और अध्ययनों में खुल गई हैं। कंपनी के लीक हुए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि फेसबुक भारत में नफरती संदेशों‚ झूठी सूचनाओं‚ भड़काऊ सामग्री तथा हिंसा को फैलाने का माध्यम बन गया है। वेबसाइट भारत में घृणा फैलाने वाली सामग्री को रोकने में भेदभाव करती रही है खासकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ प्रकाशित सामग्री को लेकर ऐसा रवैया अपनाया गया है। इस तरह की बातें कहने वाले ये दस्तावेज नए नहीं हैं। फेसबुक छोड़ चुके लोग यह बात पहले भी कहते रहे हैं। भारत में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ सामग्री बड़ी चिंता की बात रही है। इन पर साझा की गई सामग्री के कारण हिंसा तक हो चुकी है। फेसबुक प्रबंधन लंबे अर्से से इस बारे में जानता है लेकिन उसने इस समस्या को सुलझाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। आज फेसबुक दुनिया भर में खतरनाक राजनीतिक हथियार बन चुका है‚ भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। रिपोर्ट के अनुसार समुदाय विशेष के खिलाफ नफरती संदेशों और फर्जी सूचनाओं के अनेक मामलों में ऐसी सामग्री फेसबुक के अपने फीचर और एल्गोरिदम के जरिए फैलाई गई। इस पर कंपनी के अनेक लोगों ने चिंता जताई है और इस तरह की सामग्री से जिस तरह निपटा गया‚ उसे लेकर जोरदार असहमति भी जाहिर की है। फेसबुक ने सफाई दी है कि हाशिये पर खड़े समुदायों जैसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच दुनिया भर में बढ़ रही है। हम भी अपनी नीतियों में सुधार कर रहे हैं और जैसे जैसे यह अपना रूप बदलती है‚ हम भी बदलने को प्रतिबद्ध हैं। फेसबुक के एक कर्मचारी ने २०१९ के चुनावों से पहले यह देखने के लिए कि भारत का एक आम नागरिक अपनी न्यूज फीड में क्या देख रहा है‚ एक टेस्ट अकाउंट बनाया और तीन हफ्ते तक चलाया इस दौरान भारत में कई बड़ी घटनाएं हुइ। पुलवामा में अर्द्धसैनिक बलों की बस पर हमला हुआ जिसमें ४० भारतीय सैनिक मारे गए। इसके बाद फेसबुक पर फर्जी खबरों और हिंसक सामग्री की बाढ़ सी आ गई थी। फेसबुक का फीचर पॉप्युलर अक्रॉस फेसबुक ऐसी ऐसी सामग्री दिखा रहा था‚ जिसकी कहीं पुष्टि नहीं की गई थी। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इन बातों पर गहराई से नजर रखे और सोशल मीडि़या को भ्रामक सूचनाएं फैलाकर सामाजिक तानाबाना छिनन भिन्न करने से रोके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
बांग्लादेश में क्यों जलाए जा रहे हैं हिंदुओं के घर, मंदिरों में फिर क्यों हो रही है तोड़फोड़?

विश्व समुदाय आगे आए

किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend