ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसी की हैसियत नहीं मुझे RJD से निकालने की

UB India News by UB India News
October 12, 2021
in पटना, राजद
0
किसी की हैसियत नहीं मुझे RJD से निकालने की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के तेवर में नरमी आती नहीं दिख रही है। रविवार को दिल्ली से पटना आईं राबड़ी देवी का प्रयास भी निरर्थक ही साबित हुआ है। सोमवार को उन्होंने पूरे दमखम से पटना में जनशक्ति यात्रा निकाली। गांधी मैदान से काफिले के साथ नंगे पांव कदमकुआं स्थित जेपी के आवास तक गए। विरोधियों को आगाह किया कि लालू प्रसाद के आने पर सबकी पोल खोलूंगा। राजद से निकाले जाने की चर्चाओं का भी जवाब दिया और कहा कि राजद से मुझे निकालने की हैसियत किसी में नहीं है। पिछले हफ्ते ही राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का बयान आया था कि तेजप्रताप अब राजद में नहीं हैं।

तेज प्रताप ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ किसी तरह के विवाद से इनकार किया और कहा कि पार्टी और परिवार में उनका किसी से मतभेद नहीं है। मेरी लड़ाई भाजपा-जदयू से है। आरएसएस से है। वह कृष्ण के भक्त हैं। मुझे कोई नहीं निकाल सकता है। तेज प्रताप ने यात्रा के दौरान करीब पांच किमी की दूरी कड़ी धूप में नंगे पांव चलकर पूरी की। जेपी आवास पर युवाओं की स्थिति, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं पर परिचर्चा की गई। यात्रा का संचालन छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने किया।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

जेपी के विचार को आगे बढ़ाने की जरूरत

सुबह 11 बजे तेज प्रताप समर्थकों के साथ गांधी मैदान, एग्जिबिशन रोड होते हुए जेपी आवास पहुंचे। वहां लोगों को संबोधित किया। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि जेपी ने संघर्ष कर राजनीति को नया आयाम दिया था। वर्तमान की परिवेश में उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। तेज प्रताप ने लोगों से अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्र जनशक्ति परिषद के महासचिव राणा रंजीत, प्रवक्ता मोहित शर्मा और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन मामले का लेकर थाना पहुंचे
राजद सुप्रीमो लालू यादव के बडे लाल तेजप्रताप यादव की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कोई न मुसीबत उनके सामने आ ही जा रही है। इस बीच एक और परेशानी उनके सामने आ खडी हुई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नया संगठन छात्र जनशक्ति परिषद बनाया था। इस संगठन का तेजप्रताप यादव ने नया प्रभारी बनाया था। अब संगठन के प्रभारी ने आत्मदाह की धमकी दी है‚ जिसकी वजह से तेजप्रताप की मुश्किलें फिर बढ गयी है, इस मामले को लेकर तेजप्रताप यादव सचिवालय थाना पहुंच गये। उन्होंने इस मामले में मदद की गुहार लगायी है। इस संगठन का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी उन्होंने अपने खास समर्थक सुमंत राव उर्फ बबलू सम्राट को बनाया था। तेजप्रताप यादव ने इस मामले में थाने में जाकर मदद की गुहार लगायी है । उनका कहना है कि बबलू सम्राट आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है। तेजप्रताप ने कहा कि अगर उसने कुछ कर लिया तो वे जिम्मेवार नहीं होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
कोविड़ की पहली लहर के बाद सरकार बनी रही लापरवाह

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर तेजस्‍वी ने पार्टी की बुलाई हाईलेवल मीटिंग

नीतीश कुमार ने जीते जी तो करते ही थे अपमान अब मरने के बाद भी कर रहे है

नीतीश कुमार ने जीते जी तो करते ही थे अपमान अब मरने के बाद भी कर रहे है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend