ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने यूपी को दी कई बड़ी सौगात

UB India News by UB India News
October 6, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी ने यूपी को दी कई बड़ी सौगात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रधानमंत्री मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। न्यू अर्बन कानक्लेव में 4737 करोड़ रुपये की 75 शहरी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 75 ज़िलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटली सौंपीं।इस कानक्लेव में वर्चुअली 75,000 लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पीएम मोदी ने आधुनिक आवासीय तकनीक पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया. सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजनाथ सिंह और हरदीप सिंह पुरी मौजूद हैं. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होने वाले इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव के पहले दिन पीएम यूपी के लिए 4,737 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास अैर लोकार्पण किये. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आजादी@75 – न्यू अर्बन इंडिया: ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप’ सम्मेलन-सह-एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी को अयोध्या के विकास का मास्टर प्लान देखा.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कानक्लेव में कहा कि मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में पीएम आवास योजना के तहत जो आज जो 75,000 घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो ज्वाइंट ओनर हैं। यह नारी का सच्चा सम्मान है। 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है।

पीएम मोदी ने 2017 से पहले, उत्तर प्रदेश को पीएम आवास योजना के तहत 18,000 घरों को मंजूरी मिली थी. हालांकि, सरकार ने गरीबों के लिए शून्य घर बनाए. 2017 से अब तक शहरी गरीबों को योगी जी की सरकार में 9 लाख घर मिल चुके हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है. इसमें से 50 लाख से ज्यादा घर बनाकर, उन्हें गरीबों को सौंपा भी जा चुका है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि लखनऊ ने अटल जी के रूप में एक विजनरी, मां भारती के लिए समर्पित राष्ट्रनायक देश को दिया है. आज उनकी स्मृति में, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में अटल बिहारी वाजपेयी चेयर स्थापित की जा रही है.

पीएम मोदी ने लाभार्थी से की बातचीत

पीएम मोदी ने लाभार्थी से बात करते हुए पूछा कि अब जब नया घर मिल गया है तो रिश्तेदारों का भी ज्यादा आना जाना होता होगा, खर्चा भी ज्यादा हो जाता होगा. जिस पर लाभार्थी ने मुस्कुराकर कहा कि हां रिश्तेदार पहले के मुकाबले ज्यादा आते हैं. पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खर्चा ज्यादा होने पर पीएम पर आरोप लग सकते हैं कि उन्होंने घर दे दिया इसलिए गरीब का खर्चा बढ़ गया.

वहीं ललितपुर की बबिता ने पीएम मोदी से कहा- मैं घर पर रहती हूं. अलग-अलग तरह का खाना बनाती हूं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप बताइए तो सही कि क्या-क्या बनाती हैं, मैं खाने नहीं आ जाऊंगा.

पीएम ने नए भारत का सपना देखा है, इसके लिए कर रहे हैं काम-राजनाथ सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में अर्बन कॉन्क्लेव का आयोजन अन्य उभरते और आने वाले शहरों के साथ इस शहर की एक नई तस्वीर खींचने में मदद करेगा. पीएम ने नए भारत का सपना देखा है. इसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं. भारत उनके सपने को साकार होते देख रहा है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार आने के साथ ही देश के शहरी विकास की गति लगातार आगे बढ़ती जा रही है. आज से शुरू हो रहे कॉन्क्लेव में हमारे सामने शहरी विकास के नए-नए आयाम आएंगे और पूरे देश में ट्रांसफॉर्मेशन में अपना योगदान देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
लोकजनशक्ति पार्टी विवाद: बिहार में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने निकाला बीच का रास्ता

लोकजनशक्ति पार्टी विवाद: बिहार में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने निकाला बीच का रास्ता

लखीमपुर हिंसा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है……………..

लखीमपुर हिंसा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend