ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

75 देशों में पहुंचेगा मेड इन बिहार उत्पाद पीएम का सपना होगा साकारः शाहनवाज

UB India News by UB India News
September 22, 2021
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
75 देशों में पहुंचेगा मेड इन बिहार उत्पाद पीएम का सपना होगा साकारः शाहनवाज

PATNA ADHIVATION BHVAN MEIN BUSINESS FESTIVAL KA UDGHATAN KERTE SYED SHAHNAWAZ HUSSAIN

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल गोज ग्लोबल’ मिशन को बिहार पूरी ताकत से आगे बढाएगा। बिहार के हर जिले को एक्सपोर्ट हब के रुप में विकसित करने के लिए पूरी योजना बना ली गई है। मेड–इन–बिहार का उत्पाद ७५ देशों में निर्यात हो‚ ये सुनिश्चित करेगा बिहार का उद्योग विभाग। ये बातें बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को पटना में वाणिज्य उत्सव का शुभांरभ करते हुए कही। राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को पटना के अधिवेशन भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वाणिज्य उत्सव और बिहार में बन रहे बेहतरीन उत्पादों की प्रदर्शनी का केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अपर सचिव अमृत लाल मीणा के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर पूरे राज्य से जुटे उद्यमियों‚ उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों‚ आयातक–निर्यातक‚ मैनुफैक्चर्स व अन्य कारोबारियों को संबोधित करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में पहले से ही ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के प्रोडक्ट्स बनते रहे हैं लेकिन अब हमारा लक्ष्य इसे विश्व के बडे बाजार में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लोकल गोज ग्लोबल’ और ‘मेक इन इंडिया फोर द वर्ल्ड’ अभियान शुरु किया है जिसके तहत इस साल देश का निर्यात ४०० बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है‚ इसमें बिहार सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाएगा। बिहार में वाणिज्य उत्सव सप्ताह का शुभारंभ करने से पहले बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार के अलग अलग हिस्सों में बनने वाले बेहतरीन उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण करते हुए उद्यमियों से बातचीत की। इस क्रम में उन्होंने उद्यमियों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार की ओर रुख करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में सिल्क उत्पाद‚ मखाना उत्पाद‚ मधुबनी पेंटिंग आधारित उत्पादों से लेकर पूरे बिहार से एक से एक प्रोडक्ट्स देखने को मिले। इनमें से बहुत से उत्पादों का निर्यात फिलहाल कई देशों में हो रहा है । बिहार के उद्योग मंत्री ने कहा कि अब हमारा दो लक्ष्य है। पहला ये कि निर्यात की मात्रा बढे और दूसरा ये कि बिहार से विदेश जाने वाली चीजें ज्यादा से ज्यादा देशों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये हम सबका‚ बिहार के सभी उद्यमियों का मकसद होना चाहिए कि मेड–इन–बिहार उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में और ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचाया जाए। उद्योग विभाग ने पिछले ६ महीने में ३५‚०१९ करोड के निवेश प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वो सारी तैयारी कर दी है जिससे बिहार में उद्योग को बढावा दिया जा सके। उद्योग विभाग के पास न तो अब जमीन की कमी है‚ न निवेशक की और न ही नीयत की। पटना में वाणिज्य उत्सव की शुरुआत के मौके पर बिहार को एक बडी सौगात भी मिली। इंडियन सिल्क एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल के पूर्व चैयरमैन ने भरोसा दिया है कि भागलपुर में इंडियन सिल्क एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल का क्षेत्रीय केंद्र खोला जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति आयोग से होगी

शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति आयोग से होगी

कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत अंगः तेजस्वी

कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत अंगः तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend