ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में बना बिहार का पहला लिफ्ट वाला फुट ओवरब्रिज

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in खास खबर, पटना, परिवहन
0
पटना में बना बिहार का पहला लिफ्ट वाला फुट ओवरब्रिज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पहले लिफ्ट सपोर्टड फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन सोमवार को प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया. इस फुट ओवर ब्रिज के बन जाने से अटल पथ पर एक तरफ से दूसरे तरफ जाना कहीं आसान हो गया है.

पटना के सिक्स लेन अटल पथ पर बिहार का पहला लिफ्ट के साथ फुट ओवर ब्रिज का सोमवार को उद्घाटन हुआ. अटल पथ पर बने फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया. अटल पथ पर बने इस फुटब्रिज के में कई सुविधाएं दी गई हैं, जो बिहार में पहली बार देखा जा रहा है. 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बने इस फुट ओवर ब्रिज के दोनों तरफ दो लिफ्ट लगे हैं. वैसे लोग जो दिव्यांग और बुजुर्ग हैं इस लिफ्ट के सहारे फुटओवर ब्रिज को पार कर दूसरी तरफ जा सकते हैं.

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

सामान्य लोगों के लिए सीढ़ी भी तकनीकी रूप से सहूलियत को देखते हुए बनाया गया है. हर 10 सीढ़ी के बाद स्टॉप प्लेटफार्म बनाया गया है ताकि एक साथ ऊपर चढ़ने में परेशानी ना हो.पटना आर ब्लॉक से दीघा तक बने सिक्स लेन अटल पथ पर यह पहला फुट ओवर ब्रिज बन करके तैयार हुआ है. आने वाले दिनों में 3 और फुटओवर ब्रिज पटना वासियों को मिलेगा जिसमें दो पर काम लगभग 80% पूरा हो चुका है जबकि एक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम बाकी है.

अटल पथ पर बने फुटओवर ब्रिज के लिए सीएम नीतीश कुमार ने मुआयना के बाद निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल पथ के निरीक्षण के दौरान पाया था कि एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए कोई फुट ओवर ब्रिज नहीं है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है. सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद अटल पथ पर चार फुट ओवर ब्रिज बनाने की फैसला हुआ.

पटना के अटल पथ पर गाड़ियां बेरोकटोक आर ब्लॉक से दीघा तक फर्राटा भरते निकलती हैं. बीच में कहीं मुड़ने के लिए कोई मोड नहीं बनाया गया है ताकि इस सड़क पर रफ्तार के साथ लोग एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकें. अटल पथ से सटे कई मोहल्ले जैसे महेश नगर, पुनाइचाक, राजीव नगर के लोगों ने एक महीने पहले प्रदर्शन करते हुए मांग की थी कि सड़क को पार करने के लिए कोई उपाय की जाए ताकि लोग दुर्घटना से बच सकें

पटना में इस फुट ओवर ब्रिज बन जाने के बाद लोगो को बड़ी सहूलियत होगी. नए ब्रिज के खुलने से जहां स्थानीय लोगों में खुशी है तो वहीं युवा इस पुल के खुलने के मौके पर सेल्फी लेने से भी खुद को रोक नहीं सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
भारत की बड़़ी उपलब्धि ,चीन का रिकॉर्ड़ ध्वस्त……..

भारत की बड़़ी उपलब्धि ,चीन का रिकॉर्ड़ ध्वस्त........

जाब कांग्रेस में काफी समय से चली आ रही खींचतान का पटाक्षेप

जाब कांग्रेस में काफी समय से चली आ रही खींचतान का पटाक्षेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend