ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जाब कांग्रेस में काफी समय से चली आ रही खींचतान का पटाक्षेप

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
जाब कांग्रेस में काफी समय से चली आ रही खींचतान का पटाक्षेप

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आखिर‚ पंजाब कांग्रेस में काफी समय से चली आ रही खींचतान का पटाक्षेप शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के साथ हो गया। कैप्टन ने विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले हाईकमान के आदेश पर राज्यपाल बीएल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। तत्पश्चात कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई‚ जिसमें विधायक दल का नया नेता चुनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को सौंपने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। रविवार शाम चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किया गया। बहरहाल‚ पंजाब ही नहीं‚ बल्कि कांग्रेस–शासित अन्य राज्यों में जिस प्रकार के बागी और बगावती तेवर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही नहीं‚ बल्कि जमीनी स्तर के नेता तक दिखाते हैं‚ उससे लगता है कि कांग्रेस अपने कुनबे को एकजुट नहीं रख पा रही। जिस तरह वरिष्ठ और जमीनी आधार वाले नेताओं के लिए पार्टी के भीतर बेचैनी पैदा कर दी जाती है‚ उससे लगता है कि हाईकमान या तो गफलत में पड़़ी है‚ या असहज स्थितियां बनाने वालों को शह दे रहा है। पार्टी मजबूत जमीनी आधार वाले नेताओं को बाहर कर देने के हालात बना देती है और यह कोई आज की बात नहीं है। इंदिरा गांधी के जमाने में उत्तर प्रदेश से आने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता हेमवती नंदन बहुगुणा ने एक बार कहा था कि‚ ‘इंदिरा जी नेताओं के साथ वैसा सुलूक करती हैं‚ जैसे कोई पौधा रोपे और शाम को यह देखे कि कहीं जड़़ तो नहीं पकड़़ रहा।’ ऐसे में भला जमीनी नेताओं की कहां चल पाएगीॽ पार्टी जड़़हीन नेताओं का जमावड़़ा भर रह जाए‚ कांग्रेस का शायद अघोषित एजेंड़ा है। यह उपक्रम सफल रहता था तो इसलिए कि इंदिरा जी स्वयं करिश्माई नेता थीं। वोट उनके नाम पर पड़़ते थे‚ लेकिन कांग्रेस मुगालते में न रहे। अब उसके पास वैसा करिश्माई नेतृत्व नहीं है। ऐसे में पार्टी अपने अनुभवी‚ कर्मठ युवा‚ सुलझे और सबको साथलेकर चलने का जज्बा रखने वाले नेताओं को सहेज कर नहीं रखेगी तो केंद्र की सत्ता पर उसका वनवास निश्चित ही लंबा होने वाला है। पंजाब में निकट भविष्य में असेंबली चुनाव होने हैं‚ और अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के पुनः सत्ता में लौटने की संभावना को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता था‚ लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अपना रवैया नहीं बदला है और सिंह से इस्तीफा मांग कर न केवल अपरिपक्वता का परिचय दिया है‚ बल्कि कहा सकता है कि अपने पैरों पर कुल्हाड़़ी मार ली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

Next Post
पंजाब संकट की आंच राजस्थान तक, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा

पंजाब संकट की आंच राजस्थान तक, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा

कैप्टन को ‘क्लीन बोल्ड’ करने पर भी ‘हिट विकेट’ होते दिख रहे सिद्धू

कैप्टन को 'क्लीन बोल्ड' करने पर भी 'हिट विकेट' होते दिख रहे सिद्धू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend