ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब संकट की आंच राजस्थान तक, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
पंजाब संकट की आंच राजस्थान तक, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने शनिवार रात इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था। ट्वीट के लहजे से प्रतीत हुआ जैसे किसी ताकतवर व्यक्ति को बेसहारा बना दिया गया और औसत दर्जे के किसी व्यक्ति को ऊंचाई पर पहुंचा दिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया और ट्वीट के लिए माफी मांगी।

शर्मा ने रविवार शाम को गहलोत से मुलाकात कर अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि उनका इरादा पार्टी आलाकमान की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस्तीफे की पेशकश की और मुख्यमंत्री से उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया। शर्मा ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री से उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। हालांकि मैं पहले की तरह पार्टी के हित में काम करता रहूंगा।”

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से गहलोत के साथ जुड़े थे और उनके सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिसंबर 2018 में गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें ओएसडी बनाया गया था। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद शर्मा ने ट्वीट किया था, ”मजबूत को मजबूर, मामूली को मग़रूर किया जाए…बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए!”

त्यागपत्र में ओएसडी ने कहा कि वह 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और उन्होंने कभी पार्टी लाइन से परे ट्वीट नहीं किया है। शर्मा ने कहा कि गहलोत द्वारा ओएसडी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने कभी कोई राजनीतिक ट्वीट नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके ट्वीट से पार्टी आलाकमान या राज्य सरकार किसी भी तरह आहत हुए हों तो वह माफी मांगते हैं।

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर मार्च में शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। पिछले साल पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के विद्रोह के कारण राजस्थान में खड़े हुए राजनीतिक संकट के दौरान शेखावत, भाजपा नेता संजय जैन, कांग्रेस विधायक भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप लीक हो गई थी जिसमें वे कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की योजना पर चर्चा कर रहे थे। आरोप है कि शर्मा ने वह ऑडियो क्लिप प्रसारित की थी। हालांकि शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया था।

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने भाग्य को लेकर चिंतित हैं। पूनियां ने कहा, “पंजाब के घटनाक्रम से पता चलता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग हो गया है। कांग्रेस आखिरी सांसें गिन रही है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी की चिंता हो रही है।’’

पूनियां ने कहा कि क्या राजस्थान कैबिनेट में कभी फेरबदल होगा, यह अमिताभ बच्चन की ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक करोड़ रुपये का सवाल बन गया है। उन्होंने कहा कि इसका न तो कोई जवाब है और न ही लोगों को इनाम मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर पार्टी के भीतर लोकतंत्र की कमी का भी आरोप लगाया। अपनी पार्टी के बारे में बात करते हुए, पूनियां ने कहा कि भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीघ्र ही एक विचार-विमर्श सत्र आयोजित करेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब में कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया था। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते है। उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो।

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा था, ”मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
कैप्टन को ‘क्लीन बोल्ड’ करने पर भी ‘हिट विकेट’ होते दिख रहे सिद्धू

कैप्टन को 'क्लीन बोल्ड' करने पर भी 'हिट विकेट' होते दिख रहे सिद्धू

ISIS दक्षिण भारत में बना रहा ट्रेनिंग कैंप और लांच पैंड, एनआईए ने चेताया

ISIS दक्षिण भारत में बना रहा ट्रेनिंग कैंप और लांच पैंड, एनआईए ने चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend