ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्री को कैबिनेट में नहीं रहना चाहिए……

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in जदयू, पटना, भाजपा
0
मंत्री को कैबिनेट में नहीं रहना चाहिए……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के एक बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी नाराज हो गई है. नाराजगी ऐसी कि रामसूरत राय के बयान को लेकर जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कह दिया. गुरुवार को खालिद अनवर ने एबीपी न्यूज से कहा कि सीमांचल में कहीं घुसपैठिए नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने यह साफ कह दिया है कि बिहार में कोई घुसपैठिया नहीं है.

इस दौरान खालिद अनवर ने रामसूरत राय के बयान को लेकर कई बातें कहीं. जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने आगे कहा कि रामसूरत राय नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं. इस तरह का बयान यूपी चुनाव को देखते हुए दिया जा रहा है. लिहाजा मंत्री को कैबिनेट में नहीं रहना चाहिए और पद छोड़ देना चाहिए.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

रामसूरत राय ने दिया था यह बयान
बुधवार को बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा था कि सीमांचल के इलाके में बड़ी संख्या में घुसपैठिए बसते जा रहे हैं. दलालों के जरिए बाहरी लोगों को लाकर वहां की जमीन बेची जा रही है. उन्हें सीमांचल में समीक्षा बैठक के दौरान इसके बारे में जानकारी मिली है.

सीमांचल में रैकेट चला रहे हैं दलाल
मंत्री रामसूरत राय ने कहा था कि, “विदेशी पैसों (Foreign Currency) का इस्तेमाल जमीन खरीदने में किया जा रहा है. इसके सहारे लोग घुसपैठ कर रहे हैं. वहीं, खास लोगों के जरिए घुसपैठियों को अपने समाज का लोग बताया जा रहा है. दलाल मंदिर, मठों, भूदान और लाल पर्चे की जमीनों को घुसपैठियों को बेच रहे हैं. उसपर बाजार, मॉल और संस्था बनाने के सीमांचल में रैकेट चल रहे हैं.”

जेडीयू ने पहले भी किया है पलटवार
रामसूरत राय के बयान पर ही प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि सरकार में वे स्वयं हैं और जो सरकार में हो उसे सरकार से डिमांड करने की क्या आवश्यकता है. भूमि मंत्रालय उनके ही पास है तो उसका भी सर्वे हो जाना चाहिए कि कितनी सरकारी जमीन ऐसी है जिनपर किसी समुदाय या किस धर्म के लोगों ने धर्मिक स्थल बनाकर कब्जा कर रखा है. ये भी लिस्ट सार्वजनिक कर देनी चाहिए. निराधार और तथ्यहीन बातें करके कोई फायदा नहीं है. केंद्र और राज्य की दोनों जगह एनडीए की सरकार है और इस तरह की बात करना बेतुका है. सीमांचल में ऐसा नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post

बिहार में पहले से दोगुनी बिक रही शराब, कानून के समीक्षा की जरूरत

भोजपुरी और मगही भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर हुई बैठक

भोजपुरी और मगही भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend