ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंदू सभ्यता नष्ट करना चाहते हैं आतंकी, कंधार इतिहास का बुरा सरेंडर

UB India News by UB India News
September 13, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, राष्ट्रीय
0
हिंदू सभ्यता नष्ट करना चाहते हैं आतंकी, कंधार इतिहास का बुरा सरेंडर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कंधार प्रकरण का जिक्र कर इसे भारत के आधुनिक इतिहास में आतंकियों के सामने ‘सबसे बुरा आत्मसमर्पण’ बताया है. स्‍वामी ने कहा है कि 1999 में अगवा कर लिए गए इंडियन एयरलाइंस के विमान यात्रियों के बदले अफगानिस्तान के कंधार में दुर्दांत आतंकवादियों की रिहाई ‘सबसे बुरा आत्मसमर्पण’ रहा है. स्वामी की ‘ह्यूमन राइटस एंड टेरेरिज्म इन इंडिया’ नाम की एक नई पुस्तक आई है. इसमें यह बताया गया है कि कैसे आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए उचित प्रतिबंधों के भीतर मानवीय और मौलिक अधिकारों के साथ सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है. यह संविधान में अनुमत है और सुप्रीम कोर्ट की ओर से जिसे कायम रखा गया है.

आतंकवाद पर रोक के लिए भारत एक राष्ट्र की अवधारणा अपनाए
उनका कहना है कि इस अध्ययन की मान्यता है कि आतंकवाद को रोकने के लिए भारत को एक राष्ट्र के रूप में पहचान की अवधारणा को बढ़ावा देना चाहिए. वह पुस्तक में लिखते हैं, ‘इस पहचान से मानवाधिकार की आधारशि‍ला को पुनर्गठित किया गया हो, तब सुरक्षित मानवाधिकार के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीति तैयार की जा सकती है.’ हर-आनंद प्रकाशन ने इस पुस्‍तक को प्रकाशित किया है. पुस्तक में कहा गया है, ‘जो राष्ट्र विखंडित हो गए, उनके विपरीत जो एकजुट रहे हैं, उनके अध्ययन से ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय एकता का मूलभूत तत्व ‘हम कौन हैं’ की हमारी पहचान की अवधारणा है जिसे एक निश्चित भौगोलिक-राजनीतिक सीमा के अंदर के लोग स्वीकार करें. इस अवधारणा को हालांकि पोषित, नवीकृत, निरंतर समृद्ध, और आधारित किया जाना है.’

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

धर्म केंद्रित आतंकियों पर प्रभावी रोक लगे
स्वामी के अनुसार भारत आज पाकिस्तान, तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान, आईएसआईए और अन्य धर्म आधारित आतंकवादियों और चीन समर्थित पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से घिरा है. हमें अब इनका टुकड़ों- टुकड़ों में या तात्कालिक आधार पर नहीं बल्कि प्रभावी पूर्ण समाधान करने की जरूरत है. वह कहते हैं, ‘इससे पहले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विध्वंसकारी शक्तियों के ऐसे विकट समूह ने कभी भारत की भौगोलिक अखंडता पर ऐसा खतरा पैदा नहीं किया और हिंसा के जरिये भारत की शांतिप्रिय जनता को आतंकित नहीं किया.’

आतंकवादियों का राजनीतिक लक्ष्य हिंदू बुनियाद कमजोर करना
राज्यसभा सदस्य दावा करते हैं कि आतंकवादियों का राजनीतिक लक्ष्य हिंदू सभ्यता को नष्ट करने के लिए हिंदुओं की हिम्मत तोड़ना और भारत की हिंदू बुनियाद को कमजोर करना है. साथ ही सरकार को कभी भी उनकी किसी मांग के आगे घुटने नहीं टेकने चाहिए. वह लिखते हैं, ‘1999 में अफगानिस्तान के कंधार में अगवा कर लिए गए इंडियन एयरलाइंस के यात्रियों के बदले में जैश-ए-मोहम्मद के मोहम्मद अजहर समेत तीन दुर्दांत आतंकवादियों की रिहाई आतंकवादियों के सामने विनाशकारी आत्मसमर्पण का उदाहरण है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
स्विस बैंक इस महीने सरकार को देगी तीसरी लिस्ट, मचेगा हंगामा

स्विस बैंक इस महीने सरकार को देगी तीसरी लिस्ट, मचेगा हंगामा

जातिगत जनगणना राज्यहित मेंः कुशवाहा

जातिगत जनगणना राज्यहित मेंः कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend