ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुरातात्विक महत्व वाले क्षेत्रों की होगी खुदाई :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
September 8, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
पुरातात्विक महत्व वाले क्षेत्रों की होगी खुदाई :मुख्यमंत्री

CM NITISH KUMAR GURU KA BAGH DEEDAR GANJ KA NIRIKSHAN KERTE

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि अगर कहीं सरकारी जमीन है‚ तो उसे देखकर वहां खुदाई की जाये‚ तो बहुत सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर और बीएनआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण करने के क्रम में कही। उन्होंने पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र यही है‚ जो पटना साहिब कहलाता है। पुरातात्विक खुदाई को लेकर यहां से लोगों को विस्थापित करना संभव नहीं है। अगर कहीं सरकारी जमीन है तो उसको देखकर वहां कुछ खुदाई की जाय तो बहुत सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है। अभी हाल ही में एक–दो जगह को आइडेंटीफाई किया गया है और उसी को हम देखने आये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पाटलिपुत्र है। यहां का इतिहास लगभग २ हजार वर्ष पुराना है।अगर एक बार यहां के बारे में कुछ पता चल जाये‚ तो यहां बहुत सारे टूरिस्ट आयेंगे। यहां का जो इतिहास है‚ वो और ज्यादा सार्वजनिक होगा। नई पीढ़ी के लोग और इसके बारे में ठीक से जानेंगे और देखेंगे। इसके लिए हमलोगों की इच्छा शुरू से रही है‚ लेकिन कहीं कोई जमीन नहीं रहने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीएनआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण कर पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने पुरातात्विक खुदाई को लेकर पहले ही बता दिया है कि जो सरकारी क्षेत्र है‚ वहां खुदाई कर सकते हैं‚ लेकिन यहां पर वह आये और परिसर को देखा।
प्रकाश पुंज के निरीक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका शिलान्यास वर्ष २०१७ के दिसंबर महीने में किया और २०१८ में काम शुरू हो गया। बिल्डिंग तैयार हो गई लेकिन चीजों को डिमोंस्ट्रेट करने के लिए जो तैयार करना है वो अब तक नहीं हुआ है। हम कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहते हैं। आज यहॉ आकर अधिकारियों से जानकारी ली है और उसके आलावा हमने भी कुछ सजेस्ट किया है। गुरुनानक देव जी सबसे पहले यहां आये थे उनका भी यह स्थान है। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का यहीं जन्म हुआ था। प्रकाश पुंज की बगल में लोगों के रहने के लिए प्रकाश भवन का इंतजाम किया गया है उसको भी हमने देखा है।अगर जनवरी तक यह तैयार हो जायेगा‚ तो लोगों को सुविधा होगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमारअग्रवाल‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी‚ जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह‚ वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
विस अध्यक्ष विजय कुमार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे़य ने की पीएम से मुलाकात

विस अध्यक्ष विजय कुमार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे़य ने की पीएम से मुलाकात

स्टार्ट–अप योजना सुनहरा अवसरः शाहनवाज

स्टार्ट–अप योजना सुनहरा अवसरः शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend