ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विस अध्यक्ष विजय कुमार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे़य ने की पीएम से मुलाकात

UB India News by UB India News
September 4, 2021
in पटना, भाजपा
0
विस अध्यक्ष विजय कुमार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे़य ने की पीएम से मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे़य ने शुक्रवार को मुलाकात की। दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री से मिल कर मंगल पांडे़य ने बिहार में बड़़ी संख्या में हो रही कोरोना जांच और टीकाकरण की जानकारी दी। श्री पांडे़य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव द्वारा किए जा रहे टीकाकरण के बारे में भी बताया। इमरजेंसी कोविड़ रिस्पांस पैकेज –२ के तहत केन्द्र से मिलने वाले सहयोग के लिए श्री पांडे़य ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। प्रधानंमत्री ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने एवं कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर स्तर पर तैयारी करने को कहा। श्री पांडे़य ने कहा कि प्रधानमंत्री को कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के अलावे ड़ॉक्टर‚ नर्स एवं पारा मेडि़कल स्टाफ की हो रही नियुक्ति के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। श्री पांडे़य ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को दुनिया का दूसरा और देश में बन रहे सबसे बड़े़ पांच हजार ४६२ बेड़ वाले अस्पताल पीएमसीएच की आकृति भेंट की। प्रधानंमत्री ने इस कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की प्रशंसा की। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में १६०० अस्पताल के भवनों (स्वास्थ्य उप केन्द्र‚ अतिरिक्त प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) के निर्माण की जानकारी भी मंगल पांडे़य ने प्रधानमंत्री को दी।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य में चल रहे विकास कार्यों और सदन की सकारात्मक कार्यवाहियों से अवगत कराया। श्री सिन्हा ने शुक्रवार को श्री मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास में शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान उन्होंने श्री मोदी को पांच सामाजिक अभिशाप से मुक्त‚ वरदान से युक्त और सामाजिक सम्मान कार्यक्रम पर समाज की जागरूकता के लिए अभियान की होने वाली शुरुआत पर वृहद रूप से चर्चा की। श्री मोदी ने व्यापक जनहित में सामाजिक सुधार वाले इस अभियान की शुरुआत किये जाने के लिए अपनी सहमति दी और कहा कि इस अभियान की शुरुआत से एक सामाजिक क्रांति आयेगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में आने का आमंत्रण भी दिया । उन्होंने बताया कि इस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि बिहार लोकतंात्र की जननी रही है और इसने समय–समय पर देश ही नहीं संपूर्ण विश्व को सही राह दिखलाया है। हमें पारस्परिक सौहार्द्र बनाते हुए आपसी भाईचारा को बनाकर रखना होगा सबका साथ और सबका विकास आज समय की जरूरत है। बिहार असाधारण मेधा और श्रमशीलता की धरती है। बिहार को आगे बढाने से ही देश आगे बढेगा ।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
स्टार्ट–अप योजना सुनहरा अवसरः शाहनवाज

स्टार्ट–अप योजना सुनहरा अवसरः शाहनवाज

अब तालिबान ने भी अलापा कश्मीर राग

अब तालिबान ने भी अलापा कश्मीर राग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend