ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 8वीं बार लालकिले की प्राचीर से देश को किया संबोधित

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, दिन विशेष
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 8वीं बार लालकिले की प्राचीर से देश को किया संबोधित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 8वीं बार लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान भी किए. उन्होंने युवाओं के लिए 100 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की तो वहीं बेटियों को सैनिक स्कूलों में प्रवेश का ऐलान किया. पीएम मोदी ने मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने को प्रोत्साहित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में खिलाड़ियों से लेकर किसानों तक के लोगों के उत्थान का मंत्र दिया. पीएम मोदी ने लालकिले से सबका साथ-सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास का भी मंत्र दिया. प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें

लॉन्च होगा गतिशक्ति प्लान
भारत को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में होलिस्टिक अप्रोच अपनाने की भी जरूरत है. भारत आने वाले कुछ ही समय में प्रधानमंत्री गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान को लॉन्च करने जा रहा है. लाल किले पर पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में, हम पीएम गति शक्ति योजना, 100 लाख करोड़ का राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा मास्टर प्लान लॉन्च करेंगे, जो समग्र बुनियादी ढांचे की नींव बनाएगा और हमारी अर्थव्यवस्था को एक एकीकृत मार्ग प्रदान करेगा.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें
देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ रही होंगी। . आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है, वो भी अभूतपूर्व है.

‘छोटा किसान बने देश का शान’
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मंत्र है ‘छोटा किसान बने देश का शान’. यह हमारा सपना है. आने वाले वर्षों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक ताकत को और बढ़ाना है, हमें उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी. आज देश के 70 से ज्यादा रेल रूटों पर दौड़ेगी ‘किसान रेल’.

भारत कड़े फैसले ले सकता है
पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर हमने अपने दुश्मनों को नए भारत के उदय का संदेश दिया है. इससे यह भी पता चलता है कि भारत कड़े फैसले ले सकता है.

ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन में भारत को हब बनाना है
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की घोषणा कर रहा हूं. हमें भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और निर्यात का हब बनाना है.

भारत की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है. इस दशक में हमें देश में खेलों में प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और व्यावसायिकता लाने के लिए अभियान को और तेज करना होगा. यह गर्व की बात है कि भारत की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, चाहे बोर्ड परीक्षा हो या ओलंपिक.

मोदी बोले- यही समय है, सही समय है
यही समय है, सही समय है. भारत का अनमोल समय है. असंख्य भुजाओं की शक्ति है, हर तरफ देश की भक्ति है. तुम उठो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दो. यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है, कुछ ऐसा नहीं जो कर ना सको. कुछ ऐसा नहीं जो पा ना सको, तुम उठ जाओ, जुट जाओ, समार्थ्य को अपने पहचानो, कर्तव्य को अपने सब जानो. यही समय है, सही समय है.

भारत को ऊर्जा से आजाद करने का संकल्प लेना है
आज हमें आजादी के 100 साल पूरे करने से पहले भारत को ऊर्जा से आजाद करने का संकल्प लेना है. भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ गया है और वर्ष 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जक बनने के लक्ष्य से भारतीय रेलवे के 100% विद्युतीकरण पर काम चल रहा है.

देश में खेल और फिटनेस को लेकर जागरूकता आई है
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब खेलों को मुख्यधारा का हिस्सा नहीं माना जाता था.अब देश में खेल और फिटनेस को लेकर जागरूकता आई है. हमने इस बार ओलंपिक में इसका अनुभव किया है.

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का लक्ष्य 
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगा कि सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंचे. राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों के जीवन में सरकार और सरकारी प्रक्रियाओं के अनावश्यक हस्तक्षेप को समाप्त करना आवश्यक है.

भारत चुनौतियों को सधे तरीके से दे रहा जवाब
आज दुनिया, भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं. एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद. भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है.

छोटे किसानों पर देना होगा ध्यान
छोटे किसानों पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है. कृषि सेक्टर की चुनौतियों पर ध्यान देना होगा. किसानों की जमीन लगातार छोटी हो रही है. 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टर से कम जमीन है. मोदी ने 80 फीसदी किसानों के उत्थान का नारा देते हुए कहा, ‘छोटा किसान बने देश की शान.’

देश के कोने-कोने में पहुंचा रहे हैं विकास 
पीएम मोदी ने कहा कि देश के जिन ज़िलों के लिए ये माना गया था कि ये पीछे रह गए, हमने उनकी आकांक्षाओं को भी जगाया है. देश मे 110 से अधिक आकांक्षी ज़िलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सड़क, रोज़गार, से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. इनमें से अनेक जिले आदिवासी अंचल में हैं.

भारत शासन का नया अध्याय लिख रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि बड़े बदलाव, बड़े सुधार लाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है. आज दुनिया देख रही है कि भारत में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है. सुधार लाने के लिए सुशासन और स्मार्ट शासन की जरूरत हैय भारत कैसे शासन का एक नया अध्याय लिख रहा है, दुनिया इस बात की गवाह है.

75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें भारत के कोने-कोने से जुड़ेंगी
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें भारत के कोने-कोने से जुड़ेंगी.

हमें कृषि क्षेत्र की एक बड़ी चुनौती की ओर भी ध्यान देना है
पीएम मोदी ने कहा कि हमें कृषि क्षेत्र की एक बड़ी चुनौती की ओर भी ध्यान देना है. ये चुनौती है गांव के लोगों के पास कम होती जमीन. किसानों की जमीन छोटी होती जा रही है. देश के 80% से भी अधिक किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है.फसल बीमा योजना में सुधार हो, एमएसपी डेढ़ गुना करने का निर्णय हो, छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से सस्ते दर से बैंक से कर्ज़ मिले इसकी व्यवस्था हो, सोलर पावर से जुड़ी योजनाओं को खेत तक पहुंचाने की बात हो, किसान उत्पादक संगठन हो, सारे प्रयास छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएंगे.

नए जमाने की तकनीक के लिए मिलकर काम करना होगा
75वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, विश्व स्तरीय निर्माण, अत्याधुनिक नवाचारों और नए जमाने की तकनीक के लिए मिलकर काम करना होगा.

किसानों को नई सुविधा देनी होगी
पीएम मोदी ने किसानों को साधते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को बढ़ाना होगा. हमें उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी. उन्हें देश का गौरव बनना चाहिए.

गांव भी हो रहा डिजिटल
पीएम मोदी ने कहा कि आज हम देखते हैं कि हमारे गांव तेजी से बदल रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं गांवों तक पहुंची हैं. आज ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क गांवों को डेटा की शक्ति प्रदान कर रहा है, वहां इंटरनेट पहुंच रहा है. गांवों में भी डिजिटल हो रहा है.

दलितों और पिछड़ों को मजबूत किया
पीएम मोदी ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की देखभाल के अलावा, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया. हाल ही में ओबीसी को अखिल भारतीय कोटे के तहत चिकित्सा शिक्षा में आरक्षण दिया गया था. राज्यों को अपनी ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिया गया है.

लद्दाख में हो रहा विकास
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि एक तरफ जहां लद्दाख आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण देख रहा है, वहीं दूसरी तरफ सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र बनाएगा.

जम्मू-कश्मीर में भविष्य में चुनाव की तैयारी चल रही है
जम्मू-कश्मीर को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग का गठन किया गया है और भविष्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है.

भारत ने दिखाई संकल्प शक्ति – मोदी
आर्टिकल 370 हटाना, जीएसटी लाना, फौजियों के लिए वन पेंशन, अयोध्या का शांतिपूर्वक समाधान यह पिछले कुछ वक्त में देखा. ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा, जम्मू कश्मीर में पहली बार BDC चुनाव भारत की संकल्प शक्ति बताता है. भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आ रहा है. सर्जिकल, एयर स्ट्राइक से दुश्मनों को नए भारत का संदेश दिया. यह बताता है कि भारत बदल रहा, भारत कठिन से कठिन फैसले भी ले सकता है, भारत झिझकता नहीं है.

विकास समावेशी होना चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि विकास समावेशी होना चाहिए. पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर सहित हिमालयी क्षेत्र, लद्दाख, तटीय क्षेत्र और आदिवासी क्षेत्र भविष्य में भारत के विकास की नींव बनाएंगे.

पिछड़े वर्ग और क्षेत्र को थामना होगा
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आगे कहा कि 21वीं सदी में इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत की क्षमताओं का पूरी तरह से उपयोग करना आवश्यक है. इसके लिए हमें उस वर्ग का हाथ थामना होगा जो पिछड़ रहा है, जो क्षेत्र पिछड़ रहा है.

कई योजनाओं का लाभ करोड़ों गरीबों के घर तक पहुंचा है
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 7 साल में शुरू हुई कई योजनाओं का लाभ करोड़ों गरीबों के घर तक पहुंचा है. उज्जवला से लेकर आयुष्मान भारत तक देश के गरीब उनकी (योजनाओं की) ताकत जानते हैं. आज, सरकारी योजनाओं ने गति पकड़ ली है और अपने लक्ष्यों तक पहुंच रही है.

सबका साथ-सबका विकास जरूरी
पीएम मोदी ने एक बार फिर से सबका साथ, सबका विकास का नारा देते हुए कहा कि लक्ष्य को पाना है तो सबका साथ और सबका विकास के साथ आगे बढ़ना होगा.

नए संकल्पों के साथ भारत आगे बढ़ रहा है
पीएम ने आगे कहा कि हर देश की विकास यात्रा में एक समय ऐसा आता है जब वह राष्ट्र खुद को एक नए सिरे से परिभाषित करता है, जब वह नए संकल्पों के साथ खुद को आगे बढ़ाता है. भारत की विकास यात्रा में आज वह समय आ गया है.

भारत में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है
पीएम ने आगे कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि आज भारत में सबसे बड़ा COVID19 टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अब तक 54 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक मिल चुकी है.

हर घर जल मिशन के लिए हो रहा तेजी से काम 
पहले सरकार ने 100 फीसदी घरों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा था. अगले लक्ष्यों को कुछ ही वर्षों में पूरा करना है. अब हर घर जल मिशन के लिए तेजी से काम हो रहा है. सिर्फ दो साल में साढ़े चार करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल मिलना शुरू हो चुका है.

भारत वैक्सीन के मामले में हुआ आत्मनिर्भर
कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”भारतीयों ने इस लड़ाई (COVID) को बहुत धैर्य के साथ लड़ा है. हमारे सामने कई चुनौतियां थीं लेकिन हमने हर क्षेत्र में असाधारण गति से काम किया. यह हमारे उद्योगपतियों और वैज्ञानिकों की ताकत का नतीजा है कि आज भारत को टीकों के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है.”

14 अगस्त को मनाया जाएगा भयावह स्मृति दिवस 
पीएम मोदी ने कहा कि हमने 14 अगस्त को विभाजन के दौरान भारत के लोगों के दर्द और कष्टों का सम्मान करने के लिए विभाजन भयावह स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

खिलाड़ियों ने हमें गौरवान्वित किया है
पीएम मोदी ने ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में जिन एथलीटों ने हमें गौरवान्वित किया है, वे आज यहां हमारे बीच हैं. मैं राष्ट्र से आज उनकी उपलब्धि की सराहना करने का आग्रह करता हूं. उन्होंने न केवल हमारा दिल जीता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है.

महापुरूषों को किया याद
लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले देश के सभी महापुरूषों को याद किया. लाल किले पर पीएम मोदी ने झंडा लहराने के बाद कहा कि मैं स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर बधाई देता हूं. यह हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है .महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर समेत अन्य सभी को आज देश याद कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन में बसी हुई आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं हुई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
पटना में मुख्‍यमंत्री नीतीश ने फहराया तिरंगा

पटना में मुख्‍यमंत्री नीतीश ने फहराया तिरंगा

राजद की परपंरा टूटी, झंडा फहराने राजद ऑफिस नहीं पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह; तेजस्वी ने किया झंडोत्तोलन

राजद की परपंरा टूटी, झंडा फहराने राजद ऑफिस नहीं पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह; तेजस्वी ने किया झंडोत्तोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend