ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजप्रताप-तेजस्वी भी पहनते हैं कैसे रोकिएगा?

UB India News by UB India News
August 9, 2021
in जदयू, पटना, राजद
0
तेजप्रताप-तेजस्वी भी पहनते हैं कैसे रोकिएगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदान‍ंद सिंह की ओर से दिए गए एक बयान के बाद उनकी जमकर किरकिरी हो रही है. दरअसल, जगदानंद सिंह बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सड़क पर बैठने का आह्वान कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल कुछ युवा उनकी बार-बार की अपील के बाद भी बैठने को तैयार नहीं दिख रहे थे. इस पर उन्होंने कह दिया कि जींस पहन कर प्रदर्शन में आए कुछ लोग आरजेडी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंट हैं. जींस पहनने वालों से राजनीति नहीं होगी, ये लोग नेता नहीं बन सकते हैं.

इधर, इसी बयान के बाद जेडीयू नेता निखिल मंडल ने जगदानंद सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “जगदानंद जी आप वरिष्ठ और आदरणीय हैं, लेकिन आपके इस फरमान को मानेगा कौन? आपके दल के सर्वमान्य नेता जिसे आपलोग मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं वह तो खुद जींस पैंट पहनकर घूमते रहते हैं. तेजप्रताप यादव तो कई सारे वीडियो स्वैग के साथ बनाते हैं और अलग-अलग कंपनी की जींस पहनते हैं. कैसे कहिएगा कि ये लोग आरजेडी में राजनीति नहीं कर सकते हैं? क्यों अपनी भद पिटाते हैं. आपको भी पता है कि आपकी हैसियत आरजेडी में कुछ बची नहीं है. बचकर रहिए ऐसे बयानों से नहीं तो आपकी फजीहत तय है.”

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

आरजेडी को दी जा रही अब मानसिकता बदलने की नसीहत
बता दें कि आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को जाति आधारित जनगणना सहित अन्‍य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान जींस पहनने वाले युवाओं पर भी टिप्‍पणी कर दी थी. उनके इस बयान के बाद बीजेपी और जेडीयू के नेता आरजेडी को मानसिकता बदलने की नसीहत दे रहे हैं.

सड़क पर ही जगदानंद सिंह ने लगाई कार्यकर्ताओं की क्लास
बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने इनकम टैक्‍स चौराहे के पास आरजेडी को रोक दिया था. इसके बाद जगदानंद के नेतृत्‍व में सभी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए थे. प्रदेश अध्‍यक्ष की अपील के बावजूद कुछ युवा भीड़ के बीच खड़े ही रह. उन्‍होंने संघर्ष और अनुशासन से आंदोलन करने की सीख भी दी. इसी दौरान उन्‍होंने कहा कि जींस पहन कर क्‍या फिल्‍म की शूटिंग करने आए हो? यह युवाओं के लिए आंदोलन का तरीका सीखने का समय है. अभी आंदोलन नहीं करोगे तो अपनी आने वाली पीढ़‍ि‍यों को क्‍या जवाब दोगे?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
सितंबर में शुरू हो सकता है पंचायत चुनाव

ऐेसी चूक नहीं करें कि पुनर्मतदान की नौबत आएः निर्वाचन आयोग

रात में पोता कालिख और सुबह पोस्टर से  हुए आउट

रात में पोता कालिख और सुबह पोस्टर से हुए आउट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend