ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहरी गरीबों को बहुमंजिला भवन बनाकर मिलेगा पक्का मकान

UB India News by UB India News
July 31, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
शहरी गरीबों को बहुमंजिला भवन बनाकर मिलेगा पक्का मकान

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में दिया ड़ॉ. संजीव चौरसिया के सवाल का जवाब॥ पटना जिलान्तर्गत फुलवारीशरीफ के जगनपुरा‚ रामकृष्णानगर और भूपतिपुर इलाके में पार्क के निर्माण को लेकर भी दिया सकारात्मक संदेश॥ पटना (एसएनबी)। ॥ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन कई सदस्यों के गैरसरकारी संकल्प का सकरात्मक जवाब दिया। ॥ भाजपा सदस्य ड़ॉ.संजीव चौरसिया ने अपने गैर सरकारी संकल्प के जरिए कहा कि पटना नगर निगम के अंतर्गत आने वाली स्लम बस्ती को विस्थापित करने से पूर्व राज्य सरकार उन स्लम वासियों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करावें। इस पर उपमुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जवाब दिया कि सुशासन के कार्यक्रम २०२०–२५ के अन्तर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय–२ के अंतर्गत शहरी गरीबों को बहुमंजिला भवन बनाकर पक्का मकान दिलाने की योजना है। इसी योजना के अंतर्गत पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक भूमि पर अवस्थित स्लम बस्तियों में रह रहे शहरी आवासविहीन परिवारों को भी नीति के प्रावधानों के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई की जायेगी। भाजपा सदस्य संजय सरावगी के एक प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने कहा कि श्री सरावगी के लिए स्वीकृत गैर सरकारी संकल्प का विषय दरभंगा शहर के मुख्य बस स्टैंड का स्वामित्व एवं रख–रखाव की जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से सबंधित है। लिहाजा नगर विकास विभाग से यह मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सदस्य अरुûण कुमार सिन्हा से प्राप्त गैर सरकारी संकल्प के तहत यह सभा राज्य सरकार से अभिस्ताव करती है कि पटना के न्यू बाईपास स्थित मीठापुर से नंदलाल छपरा पहाडÃी संप तक कच्चे नाले के पक्कीकरण कार्य को शीघ्र शुरू कराये। श्री सिन्हा के इस प्रश्न पर राज्य सरकार ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आरवी कंस्ट्रक्शन के माध्यम से ड़ीपीआर तैयार कराया जा रहा है। ड़ीपीआर तैयार होने पर इसकी स्वीकृति पश्चात नाले का निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधानसभा सदस्य गोपाल रविदास ने अपने गैर सरकारी संकल्प के जरिए पूछा कि यह सभा राज्य सरकार से अभिस्ताव करती है कि वह पटना जिलान्तर्गत फुलवारीशरीफ के जगनपुरा‚ रामकृष्णानगर तथा भूपतिपुर इलाके में पार्क का निर्माण कराए। इस संकल्प के आलोक में राज्य सरकार ने जवाब दिया कि पटना जिलान्तर्गत फुलवारीशरीफ के जगनपुरा ‚ रामकृष्णानगर तथा भूपतिपुर इलाके में पार्क के निर्माण के संबंध में नगर आयुक्त‚ नगर निगम‚ पटना द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि वर्णित स्थल पर पार्क निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर नगर निगम‚ पटना की सशक्त स्थायी समिति एवं निगम पर्षद के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जायेगा तथा स्वीकृति मिलने के उपरांत १५वें वित्त आयोग की राशि से पार्क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार के सर्वाधिक 15,729 प्रवासी मजदूरों ने दूसरे राज्यों में लिया राशन

बिहार के सर्वाधिक 15,729 प्रवासी मजदूरों ने दूसरे राज्यों में लिया राशन

STET-2019 के लिए महिलाओं को अलग से उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं: शिक्षामंत्री

STET-2019 के लिए महिलाओं को अलग से उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं: शिक्षामंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend