ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के सर्वाधिक 15,729 प्रवासी मजदूरों ने दूसरे राज्यों में लिया राशन

UB India News by UB India News
July 31, 2021
in पटना, भाजपा
0
बिहार के सर्वाधिक 15,729 प्रवासी मजदूरों ने दूसरे राज्यों में लिया राशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में सर्वाधिक बिहार के 15,729 प्रवासी मजदूरों ने अपने गृह राज्य के बाहर ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card) योजना के तहत अपने कोटे का राशन लिया. राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में रहने वाले 3,073, दिल्ली में 2,773, हरियाणा में 1,838, दादर व नगर हवेली और दमन व दीव में 1,577 तथा गुजरात में 1,428 प्रवासी बिहारी मजदूरों ने राशन का उठाव किया. इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच जब कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी, तब जुलाई महीने में दूसरे राज्यों में राशन का उठाव करने वाले बिहारी मजदूरों की संख्या अप्रैल की 3,249 की तुलना में करीब दोगुनी यानी 6,419 रही.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

2019 में शुरू हुई थी ONORC योजना
नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना देश के सभी नागरिकों के लिए किसी भी राज्य की सरकारी राशन दुकान से राशन उपलब्ध करवाने के लिए अगस्त 2019 में शुरू किया था. वैसे सभी नागरिक जो काम करने के लिए किसी दूसरे राज्य पलायन कर जाते हैं वे इस योजना के जरिए देश की किसी भी सरकारी दुकान से राशन ले सकते हैं. हालांकि पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़ और असम की सरकारों ने अभी अपने यहां ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना को लागू नहीं किया है.

फर्जी राशन कार्ड के इस्तेमाल को रोकना
इस योजना का मकसद, देश में फर्जी राशन कार्ड के इस्तेमाल को रोकना है. साथ ही इसका मकसद यह भी है कि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पलायन करता है तो उसे राशन लेने में कोई परेशानी न हो और प्रवासी श्रमिक-मजदूरों को खाद्य सुरक्षा मिले. इसके तहत कम कीमतों पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहूँ और चावल मुहैया कराया जाता है.

दो तरह के राशन कार्ड जारी करती हैं सरकारें
गौरतलब है कि सभी राज्य सरकारें दो तरह के राशन कार्ड जारी करती हैं. पहला APL राशन कार्ड और दूसरा BPL राशन कार्ड. लोगों को उनकी आय के आधार पर ही APL और BPL राशन कार्ड जारी किए जाते हैं. APL कैटेगरी में उन लोगों को रखा जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है.

कहीं से भी राशन मुहैया कराने वाली योजना
राशन कार्ड हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा स्थानीय भाषा में भी जारी किया जा सकता है. यह देश भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 81 करोड़ लाभुकों को कहीं से भी राशन मुहैया कराने वाली योजना है. तत्कालीन केंद्रीय उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने मार्च 2021 तक देश भर में इसे लागू करने का लक्ष्य रखा था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
STET-2019 के लिए महिलाओं को अलग से उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं: शिक्षामंत्री

STET-2019 के लिए महिलाओं को अलग से उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं: शिक्षामंत्री

नीतीश ने एक ललन से  किए कई शिकार

नीतीश ने एक ललन से किए कई शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend