ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धनबादः जज उत्तम आनंद मौत की जांच करेगी STF, जांच में हुए ये बड़े खुलासे

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in अपराध, खास खबर, झारखण्ड
0
धनबादः जज उत्तम आनंद मौत की जांच करेगी STF, जांच में हुए ये बड़े खुलासे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज उत्तम आनंद मौत मामले को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है. ज्यादातर लोग मौत के इस मामले को हत्या कि साजिश बता रहे हैं. इस घटना को बीजेपी नेता रंजय सिंह हत्या और उस केस कि सुनवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. रंजय सिंह धनबाद के बाहुबली परिवार सिंह मेंशन के करीबी थे. जिनकी हत्या जनवरी 2017 में गोली मारकर कर दी गई थी. रंजय सिंह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी थे. जिनकी हत्या के दो महीने बाद ही मार्च 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की भी हत्या कर दी गई थी. ऐसे में जज उत्तम आनंद की मौत राजनीतिक प्रतिष्पर्धा का कारण भी हो सकता है.

मॉर्निंग वॉक कर रहे जिला सत्र न्यायधीश-8 उत्तम आनंद की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या है. इस मामले में यह तथ्य सामने आया है कि जज को उड़ाने के लिए जिस ऑटो का इस्तेमाल किया गया हुआ वह चोरी का था. उसे पुलिस ने गिरिडीह से बरामद कर लिया है. ऑटो मालिक का कहना है कि उसका ऑटो चोरी हो गया था जिस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

दरअसल, बीते बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सैर पर निकले उत्तम आनंद की हीरापुर बिजली सब स्टेशन के पास ऑटो से टक्कर मारी गई थी. इस मामले में उनकी पत्नी कृति सिन्हा ने धनबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जानबूझ कर उन्हें धक्का मारा गया है. इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने रिपोर्ट तलब की है.

फॉरेंसिक टीम ने ऑटो से लिया कई तरह का सैंपल

धनबाद बार एसोसिएशन ने न्यायाधीश के सम्मान में पेन डाउन कर दिया. किसी तरह की न्यायिक कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया. एसएसपी संजीव कुमार ने सिटी एसपी आर राम कुमार के नेतृत्व में हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है. इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी ऑटो की जांच कर सैंपल लिया है. ऑटो में फिंगर प्रिंट सहित अन्य चीजों की बारीकी से जांच की गई है. बरामद ऑटो का नंबर प्लेट घिसा हुआ पाया गया. यानी अपराधियों ने ऑटो से नंबर मिटाकर घटना को अंजाम देने की साजिश रची है.

रंजय सिंह की हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा कनेक्शन

वहीं, दूसरी ओर इस घटना को बीजेपी नेता रंजय सिंह हत्या और उस केस कि सुनवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. रंजय सिंह धनबाद के बाहुबली परिवार सिंह मेंशन के करीबी थे. जनवरी 2017 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. रंजय सिंह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी थे, जिनकी हत्या के दो महीने बाद ही मार्च 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की भी हत्या कर दी गई थी. रंजय की हत्या मामले में जज उत्तम आनंद सुनवाई कर रहे थे. बीते दिनों सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपी अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अमन सिंह पर रंजय सिंह की हत्या का आरोप है. अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज होने के चंद दिनों बाद हुई इस घटना से शक की सुई अमन सिंह एंड गैंग की ओर मुड़ गया है.

इस मामले कि छानबीन के लिए धनबाद एसएसपी ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है. इस स्पेशल टीम ने झारखंड के गिरिडीह से घटना में प्रयुक्त ऑटो को बरामद कर लिया है. जबकि ऑटो में सवार दो लोगों की गिरफ्तारी की भी खबर है, लेकिन गिरफ्तारी को आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने वाले ऑटो दो दिन पहले चोरी हो गई थी. जिससे संबंधित मामला भी थाने में दर्ज कराया गया है. ऑटो पाथरडीह के सगुनी देवी नामक महिला के नाम पर है. महिला के पति रामदेव लोहार ने बताया कि दो दिन पहले देर रात उनका ऑटो चोरी हो गया था. जिसकी शिकायत पाथरडीह ओपी में कि थी. घटना होने के बाद थाना से बुलाकर पूछताछ की गई थी.

ऑटो बरामद होने के बाद फोरेंसिक टीम ऑटो कि जांच कर करने धनबाद थाना पहुंची. जहा ऑटो में फिंगर प्रिंट सहित अन्य चीजों की बारीकी से जांच की जा रही है. बरामद ऑटो का नंबर प्लेट घिसा हुआ पाया गया. यानी अपराधियों ने ऑटो से नंबर मिटाकर घटना को अंजाम देने की साजिश रची. इस मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए धनबाद एसएसपी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है. फिलहाल धनबाद एसएसपी संजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाईकोर्ट के समझ पेश होकर पूरे मामले पर अपना जानकारी माननीय न्यायालय को दे रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
टोक्यो ओलंपिक : बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम, मेडल की उम्मीद खत्म

टोक्यो ओलंपिक : बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम, मेडल की उम्मीद खत्म

संसद सत्र : हंगामे के कारण कार्यवाही स्‍थगित, लोकसभा स्‍पीकर ने दी चेतावनी- मर्यादा का पालन करें वरना उठाएंगे सख्‍त कदम

संसद सत्र : हंगामे के कारण कार्यवाही स्‍थगित, लोकसभा स्‍पीकर ने दी चेतावनी- मर्यादा का पालन करें वरना उठाएंगे सख्‍त कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend