ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव को एक बार फिर जेल जाने की नौबत न आ जाए !

UB India News by UB India News
July 24, 2021
in पटना, राजद
0
लालू यादव के लिए आज बड़ा दिन, जमानत याचिका पर हाई कोर्ट सुना सकता है फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करीब तीन साल बाद जेल से रिहाई के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के घर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. पर एक बार फिर लालू परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस में दोबारा सुनवाई शुरू हो गई है और जल्द ही फैसला आ सकता है. अब लालू परिवार समेत उनके समर्थकों को चिंता सता रही है कि अगर इसमें मनोनुकूल फैसला नहीं आया तो कहीं लालू यादव को एक बार फिर जेल जाने की नौबत न आ जए.

बता दें कि डोरंडा कोषागार मामले की सुनवाई रांची हाई कोर्ट में चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार 139.5 करोड़ रुपए के अवैध निकासी वाले चारा घोटाले के इस पांचवें और आखिरी मामले में फैसला जल्‍द ही आ सकता है. दरअसल इस मामले में वर्चुअल सुनवाई हो रही है. करीब दो महीने से इस मामले की सुनवाई बंद थी. सीबीआइ इस मामले में काफी पहले ही लालू यादव सहित 100 से अधिक आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. इस मामले में बचाव पक्ष की गवाही भी पूरी हो चुकी है. अब मामले में बहस चल रही है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मामले की सुनवाई कर रहे जज का पहले ही तबादला हो गया था, लेकिन उन्‍हें सुनवाई पूरी होने तक पद पर बने रहने की व्‍यवस्‍था बनाई गई है. लालू परिवार की चिंता इस बात को लेकर भी है कि बढ़ती उम्र और लंबी अवधि तक जेल में रहने के बाद राजद सुप्रीमो की सेहत अब पहले की तरह नहीं रही. चारा घोटाले के दूसरे मामले में जमानत मिलने से पहले ही लालू इलाज के लिए दिल्‍ली एम्‍स चले गए थे. जमानत मिलने के बाद वे एम्‍स से बाहर तो आ गए, लेकिन पटना अब तक नहीं लौटे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार में JDU को नंबर वन पार्टी बनाएंगे :उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में JDU को नंबर वन पार्टी बनाएंगे :उपेंद्र कुशवाहा

विधानसभा और परिषद शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित,  काला मास्क- हेलमेट पहनकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

विधानसभा और परिषद शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित, काला मास्क- हेलमेट पहनकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend