ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षक नियोजन के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर

UB India News by UB India News
July 2, 2021
in जदयू, पटना, शिक्षा
0
शिक्षक नियोजन के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शिक्षक नियोजन की शुरुआत 5 जुलाई से हो रही है। प्राथमिक और मध्य विद्यालय में शिक्षक नियोजन के लिए 90,762 पदों पर शिक्षक नियोजन होना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ऐसी तैयारी कर रहा है कि कहीं चूक न हो और फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर किसी की बहाली नहीं हो पाए। फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए काउंसलिंग हुई तो ऑन स्पॉट FIR की जाएगी। इससे पहले हुई शिक्षक बहालियों पर सरकार की काफी फजीहत हो चुकी है। विजिलेंस को जांच का आदेश भी दिया गया है।

इसके बाद हाईकोर्ट ने फर्जी तरीके से बहाल शिक्षकों को मौका दिया कि वे इस्तीफा दे दें नहीं तो कार्रवाई होगी। बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर बहाल शिक्षकों ने इस्तीफा दिया और अपनी जान बचाई। बात 2015 की है जब शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन थे। उस समय यह आरोप भी लगा कि कई दुस्साहसी ऐसे हैं जो फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते रहे। नियोजन इकाइयों ने कई कागजात उपलब्ध नहीं कराए। शिक्षक नियोजन में फिर से वैसी स्थिति न हो इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने की है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

यू ट्यूब लाइव के जरिए निगरानी होती रहेगी

प्राथमिक शिक्षा के निदेशक रंजीत कुमार सिंह ने शिक्षक नियोजन पर कड़ी नजर रखने के लिए विभाग में एक वार रुम भी बनाया है। वे यू ट्यूब लाइव के जरिए निगरानी रखेंगे। सभी काउंसिलिंग सेंटर पर विकास भवन स्थिति शिक्षा विभाग से नजर रखी जाएगी। गड़बड़ी की हर सूचना पर विभाग एक्टिव रहेगा और डीईई सहित बीईओ से जवाब मांगा जाएगा। 3 जुलाई को शिक्षा विभाग के अफसर इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। यह मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

ऑरिजनल सर्टिफिकेट जमा होंगे, जांच के बाद ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे

विभाग ने तैयारी की है कि काउंसिलिंग के बाद सर्टिफिकेट की जांच शिक्षा विभाग खुद कराएगा। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियोजन के दिन अभ्यर्थी को अपना ओरिजिनल सर्टिफिकेट जमा करना पड़ेगा। इसके अगले दिन सभी सर्टिफिकेट एनआईसी पर अपलोड की जाएगी। सभी सर्टिफिकेट की जांच शिक्षा विभाग अपने स्तर से संबंधित यूनिवर्सिटी और बोर्ड से कराएगा। काउंसिलिंग सेंटर पर फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों पर ऑन स्पॉट एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। विभाग को इस बात की पुख्ता जानकारी है कि बड़ी संख्या में इस बार भी फर्जी सर्टिफिकेट और फर्जी नंबर के जरिए मेरिट लिस्ट में ऊपर आने की साजिश की गई है। बिहार से बाहर गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसढ़, राजस्थान के कई ऐसे शिक्षण संस्थानों के सर्टिफिकेट के जरिए अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है, जिनकी मान्यता नहीं है। ऐसा आवेदन रद्द हो जाएंगे।

कहां-किस तारीख को काउंसिलिंग
राज्य के 74 नगर निकाय, 115 प्रखंड और 6,175 पंचायतों में इसी जुलाई माह में काउंसलिंग से शिक्षकों का पद भरा जाना है। जिन स्थानों में दिव्यांग अभ्यर्थियों ने नए सिरे से आवेदन नहीं किया है। वहां 5 और 6 जुलाई को नगर निकाय में, 7 और 8 जुलाई को प्रखंडों में और 12 जुलाई को पंचायतों में काउंसिलिंग की जाएगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के जिला कमांडर समेत 5 आतंकी मारे गए, 1 जवान शहीद

पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के जिला कमांडर समेत 5 आतंकी मारे गए, 1 जवान शहीद

IND-W vs ENG-W: हरमनप्रीत का खराब फॉर्म जारी, भारत का हो सकता है सूपड़ा साफ

IND-W vs ENG-W: हरमनप्रीत का खराब फॉर्म जारी, भारत का हो सकता है सूपड़ा साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend