ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधायकों की एक-एक कर घटती संख्या ने एनडीए के कुनबे में हडकंप मचा दिया…..

UB India News by UB India News
July 2, 2021
in Lokshbha2024, जदयू, पटना, ब्लॉग
0
विधायकों की एक-एक कर घटती संख्या ने एनडीए के कुनबे में हडकंप मचा दिया…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में क्या कोरोना वायरस एनडीए की सरकार को लील जाएगा. सुनने में ये बात भले ही थोड़ी अजीब लगे लेकिन हालात कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं. जेडीयू विधायकों की एक-एक कर घटती संख्या ने एनडीए के कुनबे में हडकंप मचा दिया है. एनडीए विधायकों की संख्या घटकर बहुमत के करीब आती जा रही है. विपक्षी खेमे में इस हालात को लेकर काफी उत्साह है. वहीं, बीजेपी को ईश्वर पर भरोसा है कि ईश्वर इंसाफ करेगा.

जेडीयू विधायक शशिभूषण हजारी के निधन ने एनडीए कुनबे में हड़कंप मचा दिया है. कोरोना के कारण अबतक दो जेडीयू विधायकों का निधन हो चुका है. इससे पहले मेवालाल चौधरी भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं. जेडीयू के लिए ये दोहरा झटका इसलिए भी है क्योंकि एक तरफ उनके नेताओं की संख्या कम हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ विधायकों की संख्या भी। जिसका असर सीधे सरकार की स्थिरता पर भी दिख सकता है. वर्तमान में एऩडीए के हालात को लेकर विपक्षी खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि विधायक या सांसद की घटती संख्या सत्ता पक्ष के लिए चिंता का विषय है. भाजपा-जदयू के बीच अंतर्विरोध के कारण सरकार जाएगी. ऐसे हालात में विधायकों की संख्या कम होने लगे तो रूलिंग पार्टी के लिए चिंता स्वाभाविक है.

वहीं, राजद एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने कहा है कि ये सरकार गलत तरीके से सत्ता में आई है. अब अपनी करनी के कारण जाएगी भी. विपक्ष का कोई हाथ नहीं होगा. दरअसल, एनडीए के पास विधानसभा में 128 विधायक का बहुमत था. जेडीयू के दो विधायकों के निधन से संख्या 126 रह गयी. जदयू के विधायकों की संख्या विधानसभा में घटकर 44 हो गयी. जबकि बीजेपी की 74 हम के 4 और वीआईपी पार्टी के 4 विधायक अभी हैं. विधानसभा में बहुमत और सरकार के लिए जरूरी 122 का आंकड़ा है. अब एनडीए के पास बहुमत से सिर्फ 6 विधायक ही ज्यादा रह गये हैं.

इधर, जेडीयू पूरे मामले पर डिफेंसिव मोड में आ गयी है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि हमारे विधायक का निधन हुआ है. हम दुखी हैं. लेकिन हमें विश्वास है कि खाली हुई सीट पर नीतीश कुमार के चेहरे पर हमें फिर जीत मिलेगी. जनता का विश्वास हमें मिलेगा. जबकि बीजेपी ने एनडीए सरकार बचने को लेकर ईश्वर पर भरोसा जताया है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि कोरोना त्रासदी में भी विपक्ष को राजनीति सूझ रही है. ईश्वर न्याय करेगा. एनडीए की सरकार 5 साल चलेगी. विपक्ष मुंह देखता रह जाएगा.

सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर गहरी शोक–संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शशिभूषण हजारी जरूरतमंदों एवं वंचित वगोंर् के कल्याण और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे। वह एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा आघात पहुंचा है। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक–संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घडी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। हजारी के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति एवं संकट की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। पूर्व सांसद और विधायक के निधन से चौबे दुखी केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शरद त्रिपाठी ऊर्जावान नेता थे। जनता में काफी लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने कहा कि शरद जी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री चौबे शशिभूषण हजारी के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post

बिहार में विधायकों और कई मंत्रियों की बातों का अधिकारी तरजीह नहीं देते: जीतन राम मांझी

यूपी चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार है साहनी , बड़े अखबारों में दिया फुल पेज विज्ञापन

यूपी चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार है साहनी , बड़े अखबारों में दिया फुल पेज विज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend