ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग या पारस, किसकी होगी लोजपा, जानिये कहां की जिला कमेटी है किसके साथ

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, लोजपा
0
कैसे बनी चाचा और भतीजे में दूरी………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये सूरजभान सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर दिन के 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तय की गयी है. पारस समर्थकों के अनुसार बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से लोजपा का अध्यक्ष चुन लिया जायेगा. इसके बाद संभावना है कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. देर शाम उनके दिल्ली लौटने की संभावना है. जानकार बताते हैं कि किलेनुमा सुरक्षा के घेरे में सूरजभान के निजी आवास पर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रखी गयी है. जहां चिराग समर्थकों का प्रवेश असंभव है.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये जाने के बाद पारस गुट चुनाव आयोग के समक्ष असली लोजपा होने का दावा करेगा. इधर, लोजपा में सियासी उठापटक के बीच पार्टी के छह सांसदों की जिला कमेटियों की राय जानने की कोशिश की गयी.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

हाजीपुर- वैशाली: नेता कार्यकर्ता पसोपेश में
हाजीपुर. लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का फोन भी स्वीच ऑफ है. कुछ लोग पशुपति कुमार पारस को संसदीय दल का नेता चुने जाने के लिए बधाई तो जरूर दे रहे हैं, लेकिन वे भी चाहते हैं कि पार्टी में सबकुछ पहले जैसा हो जाये.

लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य व प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि पार्टी नेता व कार्यकर्ता आज भी चिराग पासवान के साथ मजबूती से खड़े हैं. उधर, लोजपा के वरीय नेता अजय कुशवाहा का कहना है कि यह परिवार का मामला है. हम सभी का प्रयास है कि परिवार व पार्टी दोनों एक रहे.

चिराग के साथ जमुई लोजपा की पार्टी कमेटी
जमुई. लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि हम लोग सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. इस घटना से पार्टी के सभी कार्यकर्ता बहुत ही मायूस, मर्माहत और दुखी हैं. पार्टी के बागी सांसदों ने स्व रामविलास पासवान के सपनों को तोड़ने का काम किया है.

खगड़िया: जिलाध्यक्ष बोले- पारस हमारे नेता
खगड़िया. लोजपा जिलाध्यक्षा मो मासूम ने बताया कि कार्यकर्ता पशुपति कुमार पारस के साथ हैं. उन्होंने बताया कि खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने जमुई सांसद चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी. लेकिन, चिराग असहमत थे.

समस्तीपुर: पारस के साथ एकजुट पार्टी कमेटी
समस्तीपुर. लोजपा के जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में जिला लोजपा पूरी तरह एकजुट है. उन्होंने बताया कि सांसद प्रिंस राज के साथ जिला लोजपा के कार्यकर्ता हैं.

नवादा की टीम पारस-सूरज के साथ
नवादा. पार्टी कार्यकर्ता दो अलग-अलग गुटों में बंट सकते हैं. फिलहाल, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि नवादा में ऐसी कोई संभावना नहीं है. नवादा लोजपा की पूरी टीम कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह के साथ है.

चिराग ने राजू तिवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
चिराग पासवान ने अपने खास पूर्व विधायक राजू तिवारी को लोजपा के बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के दस्तखत से बुधवार को राजू तिवारी के मनोनयन की चिट्ठी जारी की गयी है. इसके पहले राज तिवारी लोजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
LJP के अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर, नहीं पहुंचे प्रिंस राज

LJP के अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर, नहीं पहुंचे प्रिंस राज

पुरानी गाडि़यों पर रोक का मसला फिर विवाद का रूप लेने जा रहा……

पुरानी गाडि़यों पर रोक का मसला फिर विवाद का रूप लेने जा रहा......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend