ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बदली राजनीति में नए विकल्प: पशुपति पारस बन सकते है केंद्र में मंत्री, चिराग के पास विकल्प सीमित

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, लोजपा
0
बदली राजनीति में नए विकल्प: पशुपति पारस बन सकते है केंद्र में मंत्री, चिराग के पास विकल्प सीमित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

LJP के नए नेतृत्व के बाद बिहार से लेकर केंद्र तक की राजनीति में बदलाव आएगा। एलजेपी के नए नेता बने पशुपति पारस ने साफ कह दिया है कि वह NDA के साथ हैं और साथ रहेंगे। हालांकि चिराग पासवान भी लगातार अपने आप को BJP के हनुमान के तौर पर पेश करते रहे हैं। वह NDA के साथ रहने का लगातार दावा करते रहे है। लेकिन परिस्थितियां बदली है। लोकसभा में LJP के नए नेता के तौर पर पशुपति पारस को लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अब सवाल यह उठता है इसके बाद नए LJP की राजनीति कैसी होगी? सवाल यह भी है कि अलग-थलग पड़े चिराग पासवान अपने आप को दोबारा अपने आप को स्टैब्लिश कैसे करेंगे? या फिर किसी और दल में शामिल होंगे? या फिर BJP इनकी मदद करेगी? हालांकि इस पूरे गेम प्लान में BJP कहीं भी नहीं दिखी है।

पशुपति पारस के पास दो विकल्प

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

पशुपति पारस ने पांचो सांसदों का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने इसकी मंजूरी देते हुए उन्हें LJP के नेता के तौर पर मंजूरी दे दी है। LJP NDA के साथ रही है। उनके साथ चुनाव लड़ी है तो पशुपति पारस ने यह साफ कहा कि वो NDA के साथ हैं। ऐसे में इस हफ्ते होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में उनको जगह मिल सकती है। दिल्ली में यह चर्चा है पशुपति पारस को कैबिनेट मंत्री या फिर स्वतंत्र राज्य मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। वहीं पशुपति पारस अब LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, तो वह अपनी पार्टी को बिहार में स्टैब्लिश करेंगे या फिर नई रणनीति के तहत अपनी पार्टी का विलय JDU में कर देंगे। जिस तरह से इस पूरे प्रकरण में JDU ने ‘ऑपरेशन LJP’ चलाया, उससे साफ पता चलता है पशुपति पारस सहित सभी सांसदों ने JDU और नीतीश कुमार में आस्था जताई है, तो यह मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुमकिन हो सकता है। क्योंकि इस पूरे एपिसोड में BJP कहीं नहीं दिखी। तो JDU का पूरा हक बनता है कि पांचों सांसदों को वह अपने पक्ष में कर ले, इस लिहाज से यदि LJP के सभी सांसद समर्थन करते हैं तो बिहार में जेडीयू के सांसदों की संख्या 16 + 5 यानी कि 21 हो जाएगा।

बाहुबलियों ने भी छोड़ा साथ

इस पूरे प्रकरण में अलग-थलग पड़े चिराग पासवान के लिए बहुत विकल्प नहीं खुले हैं। दरअसल, चिराग पासवान की विधानसभा में जो भूमिका थी, उससे पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे थे। खुद के चाचा पशुपति पारस ने पूरे विधानसभा में कहीं भी खुलकर चुनाव प्रचार नहीं किया। वहीं बाहुबली सूरज भान सिंह, काली पांडे, सुनील पांडे, हुलास पांडे सहित कई नेता पार्टी से तितर-बितर हो गए। चिराग पासवान ने कभी भी उन्हें संगठित करने की कोशिश नहीं की। रामविलास पासवान के करीबी रहे काली पांडे ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा। तो सुनील पांडे निर्दलीय होकर चुनाव हारे। 135 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान ने सपने में भी यह नहीं सोचा कि उनकी पार्टी एक सीट पर सिमट जाएगी।

चिराग ने नीतीश को किया था टारगेट

विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने अकेले नीतीश कुमार पर कई हमले किए, यहां तक कि चिराग पासवान ने यह तक कह दिया कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो नीतीश कुमार जेल में होंगे। चिराग पासवान के इस पूरे प्रकरण में BJP ने न खुलकर नितीश कुमार का साथ दिया और ना ही चिराग पासवान का। विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान यह भी दोहराते रहे वह नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं। उनकी पूरी आस्था BJP के साथ है। बिहार विधानसभा में उन्हें जीत मिलती है तो वह BJP के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

चिराग के पास विकल्पों की कमी

उधर, BJP, JDU, HAM और VIP ने मिलकर विधानसभा में बहुमत पा लिया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गए। अब चिराग पासवान के लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं खुला है। चिराग पासवान आज BJP आलाकमान से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि BJP उनका साथ देती है तो JDU और नई LJP BJP से नाराज हो सकते हैं। इस लिहाज से चिराग पासवान अगले 3 सालों तक सिर्फ जमुई के सांसद के तौर पर रह सकते हैं या फिर उनके चाचा और LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस ने यह कहा है कि चाहे तो चिराग पासवान LJP में रह सकते हैं। ऐसे में चिराग पासवान आगे की राजनीति किसी दल के साथ भी शुरू कर सकते हैं। कांग्रेस और RJD ने चिराग पासवान को ऑफर दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
आज दिल्‍ली से पटना पहुंचेंगे पारस, जल्‍द बुला सकते हैं LJP राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

आज दिल्‍ली से पटना पहुंचेंगे पारस, जल्‍द बुला सकते हैं LJP राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

गलवान में हुई हिंसक झड़प के एक साल बाद LAC पर क्या है स्थिति?

गलवान में हुई हिंसक झड़प के एक साल बाद LAC पर क्या है स्थिति?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend