ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में अब होगा 24×7 वैक्सीनेशन ,पटना में दो और बाकी 37 जिलों में बने 1-1 सेंटर

UB India News by UB India News
June 8, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
सामूहिक टीकाकरण अभियान ही कोरोना महामारी का एकमात्र रामबाण उपाय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अब कोरोना वैक्सीन लेने के लिए दिन का इंतजार नहीं करना होगा। प्रदेश के 38 जिलों में अब रात में भी वैक्सीनेशन होगा। बिहार के 37 जिलों में 1-1 जबकि पटना में 2 सेंटरों पर 24×7 वैक्सीनेशन होगा। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 37 जिलों के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन की विशेष व्यवस्था का निर्देश दिया है। वहीं, पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और होटल पाटलिपुत्र अशोक में रविवार को DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दोनों साइट का निरीक्षण कर टीकाकरण का आदेश दिया है। पटना में 8 जून से दोनों विशेष सेंटर चालू कर दिए जाएंगे।

रात के वैक्सीनेशन की ऐसे बनाई गई व्यवस्था

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

24 घंटे वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जो आदेश जारी किया है उस हिसाब से राज्य के सभी 37 जिलों के सदर अस्पताल में 24 घंटे वैक्सीनेशन की व्यवस्था बनाई गई है। यहां शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और वैक्सीन भी 24 घंटे के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन को लेकर विशेष व्यवस्था रहती है। कोल्ड चेन मेंटेन करने से लेकर हर स्तर पर व्यवस्था बनाई गई है।

पटना में 8 जून से विशेष टीकाकरण स्थल तैयार

पटना में 24 घंटे वैक्सीनेशन को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई गई है। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना के दोनों विशेष वैक्सीनेशन सेंटर को लेकर बताया कि 8 जून से दोनों केंद्रों को शुरू करने का दिया निर्देश। DM का कहना है कि दोनों सेंटर पर 18 से 44 और 45+ के व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। इन सेंटरों पर पहला और दूसरा दोनों डोज दिया जाएगा।

ऐसे बुक करना होगा स्लॉट

DM ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को लेकर 24 घंटे वैक्सीनेशन किया जाएगा। पटना शहर में टीकाकरण के लिए दो ऐसे केंद्र बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे निरंतर टीका दिए जाने की व्यवस्था की गई है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और होटल पाटलिपुत्र अशोक में सभी को वैक्सीन दी जाएगी। 8 जून से इन दोनों केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए 3 पालियों में पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन टीम, डॉक्टर, ANM एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है। 18 वर्ष से 44 और 45 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण किया जाएगा।

18 वर्ष से 44 वर्ष के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्री रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है तथा शाम 5 बजे से दूसरे दिन 9 बजे तक ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अर्थात इस आयु वर्ग के व्यक्ति को दिन में 9AM से 5PM बजे तक टीकाकरण के लिए अपना निबंधन करा कर निर्धारित स्लॉट के अनुसार केंद्र पर टीकाकरण के लिए जाना होगा। जबकि शाम 5 बजे से दूसरे दिन सुबह 9 बजे तक ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। वहीं 45 प्लस वाले व्यक्तियों के लिए ऑन स्पॉट निबंधन एवं टीकाकरण की व्यवस्था है। दोनों केंद्रों पर पहला और दूसरा डोज दिया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
BPSC 64वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 4 साल बाद जारी

BPSC 64वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 4 साल बाद जारी

शांत हुई कोरोना की दूसरी लहर, बिहार में मिले महज 920 नये केस ,वहीं ब्लैक फंगस से छह की मौत, 18 नये मरीज भर्ती, चमकी बुखार को लेकर एडवाइजरी जारी

शांत हुई कोरोना की दूसरी लहर, बिहार में मिले महज 920 नये केस ,वहीं ब्लैक फंगस से छह की मौत, 18 नये मरीज भर्ती, चमकी बुखार को लेकर एडवाइजरी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend