ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

24 घंटे में 13466 नए केस आए, 13489 ने दी कोरोना को मात , एनएमसीएच में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने तोड़़ा दम

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना हौसलों से हार रहा है। 24 घंटे में 13466 नए मामले आए हैं और 13489 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 449063 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। हालांकि, 24 घंटे में ऐसे 62 लोगों की मौत भी हुई है। लगातार दूसरे दिन राज्य में जांच का आंकड़ा एक लाख पार हुआ है। 7 मई को राज्य के 107153 लोगों की जांच कराई गई है जबकि 6 मई को यह संख्या 105024 थी। 5 मई को राज्य में कुल 95284 लोगों की ही जांच हो पाई थी।

रिकवर हुई रिकवरी रेट
राज्य में रिकवरी रेट भी रिकवर हो रही है। 7 मई को कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी रेट 79.16 हो गई है। एक दिन पहले 6 मई को यह आंकड़ा 78.65 प्रतिशत रहा और 5 मई 78.3 प्रतिशत था। मरीजों के स्वस्थ्य होने से यह आंकड़ा तेजी से सुधर रहा है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

अब तक कुल 5 लाख से अधिक संक्रमित
बिहार में 7 मई तक कुल 567269 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में नए 13466 नए मरीजों मरीजों के मिलने के बाद यह संख्या बढ़ी है। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 115066 हो गई है। इसमें से कई ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दे रहे हैं।

7 मई तक कोरोना का अपडेट
राज्य में 24 घंटे में हुई कुल – 107153
24 घंटे में मिले नए मरीजों की संख्या – 13466
अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या – 567269
अब तक राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या – 449063
राज्य में 24 घंटे में कोरोना से हार गए लोगों की संख्या – 62
अब तक कोरोना से हारकर मौत पाने वालों की संख्या – 3139
बिहार में कुल एक्टिव मामले – 115066
राज्य का रिकवरी रेट – 79.1%
पटना में 2410 नए मामले

7 मई को राज्य में कुल 13466 नए मामले आए हैं। इसमें पटना में सबसे अधिक 2410 मामले आए हैं। कई जिले ऐसे हैं जहां हर दिन आंकड़ा 500 पार हो रहा है। इसमें पश्चिमी चंपारण में 537, वैशाली में 509, सिवान में 513, सारण में 509, नालंदा में 548, मुजफ्फरपुर में 630, मुंगेर में 603, गया में 517, भागलपुर में 512 मामले आए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में बाहर से आए कुल 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पताल में पटना के पांच कोरोना संक्रमित सहित 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़़ दिया। मरने वालों में सगुना मोड़़ दानापुर‚ पटना निवासी ३८ वर्षीय निलेश कुमार‚ कंकड़़बाग‚ पटना निवासी ६१ वर्षीया अमोला चौधरी‚ जैतपुर‚ भोजपुर‚ आरा निवासी ३९ वर्षीय उमेश कुमार त्यागी‚ फुलवारीशरीफ‚ पटना निवासी ५६ वर्षीय फरहत जहां‚ मुरलीगंज‚ मधेपुरा निवासी ५६ वर्षीय रंधीर शाह‚ अनिसाबाद‚ पटना निवासी ३९ वर्षीय रंजन कुमार‚ छोटी मछुआटोली‚ दानापुर निवासी ५४ वर्षीया रत्ना किरण‚ बितन्दरपुर‚ जंदाहा वैशाली‚ हाजीपुर निवासी ५२ वर्षीया देवकी देवी‚ तेलमर‚ नालंदा निवासी ६० वर्षीय उमेश प्रसाद और अनवर‚ छपरा‚ सारण निवासी २० वर्षीया अन्नू कुमारी हैं। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह एवं एपिडे़मियोलॉजिस्ट ड़ा. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि चारो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर सरकार की गाइड़लाइन के मुताबिक इलाज किया जा रहा था। चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि मृतकों के शव का सरकार व ड़व्ल्यूएचओ की गाइड़ उलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी चल रही है। बताते चलें कि इस अस्पताल में अब तक ५१५ कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही‚ ३० से अधिक कोरोना संदिग्ध मरीजों की भी मौत हुई है।

कोरोना के २३ मरीज भर्ती १४ ने बीमारी को दी मात
नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पपताल में शुक्रवार को कोरोना के २३ नए मरीजों को भर्ती किया गया है जबकि १४ मरीज बीमारी को मात देकर घर वापस लौट गए हैं। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह एवं एपिडे़मिलॉजिस्ट व नोड़ल पदाधिकारी ड़ॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि आज अस्पताल में २३ मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को १४ मरीजों को डि़स्चार्ज कर दिया गया। मरीजों का डि़स्चार्ज से पूर्व एक्स–रे कराया गया और १४ दिनों के लिए होम क्वारेंटीन में रहने के साथ–साथ सोशल डि़स्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। साथ ही‚ बराबर साबुन से हाथ धोने की आदत बनाए रखने को भी कहा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में अभी ३७६ मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में अभी १२४ बेड़ कोरोना मरीजों के लिए खाली हैं‚ लेकिन ऑक्सीजन बेड़ उपलब्ध नहीं है।
एम्स में कोरोना से झारखंड़ के एक ड़ॉक्टर समेत 12 मरीजों की गई जान
पटना एम्स में शुक्रवार को पटना‚ जमुई‚ गया के अलावे झारखंड़ के एक ड़ॉक्टर समेत 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गई जबकि ३४ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एड़मिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं। नोड़ल आफिसर ड़ॉ. संजीव कुमार के मुताबिक शास्त्रीनगर के ५५ वर्षीय पंकज कुमार‚ जमुई के २९ वर्षीय नितिश कुमार राय‚ छेदी टोला के ७६ वर्षीय उमेश प्रसाद शर्मा‚ बोरिग रोड़ के ३१ वर्षीय अनुराग वर्मा‚ बभनपुरा की ४० वर्षीय फुलवंती देवी‚ बिड़ला कालोनी के ८५ वर्षीय चंद्रिका प्रसाद‚ गया की ४८ वर्षीय ममता देवी‚ बाढ़ के ६८ वर्षीय नगीना पासवान‚ गया के ५३ वर्षीय मो. खलील‚ पटना सिटी की ५६ वर्षीय सुनीता देवी‚ धनौत की ५५ वर्षीय लालती सिंह जबकि झारखंड़ के ५४ वर्षीय ड़ॉ. मनोज गहलोत की मौत कोरोना से हो गई है। ॥ वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड़ में ३४ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है‚ जिसमें पटना के सबसे ज्यादा २३ लोग समेत जमुई‚ दरभंगा‚ सीतामढ़ी‚ भोजपुर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में ४६ लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डि़स्चार्ज कर दिया गया। वहीं शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड़ में एड़मिट कुल ३०३ मरीजों का इलाज चल रहा था ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कोरोना से हाहाकार और लोगों के चीत्कार के चित्र पूरी दुनिया को विचलित कर रहे

कोरोना से हाहाकार और लोगों के चीत्कार के चित्र पूरी दुनिया को विचलित कर रहे

देश में मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीज- 37 लाख से ज्यादा

देश में मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीज- 37 लाख से ज्यादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend