ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मीडिया को हायर अदालतों में रिपोर्टिंग से रोका नहीं जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग से कहा कि मीडिया को अदालत द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से नहीं रोका जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि मीडिया को ओरल ऑब्जर्वेशन की रिपोर्टिंग से रोकने की उनकी अपील कतई सही नहीं है और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती.

UB India News by UB India News
May 4, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर
0
मीडिया को हायर अदालतों में रिपोर्टिंग से रोका नहीं जा सकता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग से कहा कि मीडिया को अदालत द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से नहीं रोका जा सकता है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया शक्तिशाली प्रहरी है, उच्च न्यायालयों में चर्चा की रिपोर्ट करने से मीडिया को कतई नहीं रोका जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि मीडिया को ओरल ऑब्जर्वेशन की रिपोर्टिंग से रोकने की उनकी अपील कतई सही नहीं है और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती.

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने EC को लगाई फटकार

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

बता दें कि न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ये बात मद्रास हाईकोर्ट द्वारा इलेक्शन कमीशन पर मर्डर्र का चार्ज लगाए जाने की टिप्पणी को चुनौती देने वाले मतदान पैनल की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही है. दरअसल कोरोना संक्रमण की दूसरी घातक लहर के बीच राजनीतिक रैलियों की अनुमति देने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय ने भारत के चुनाव आयोग को काफी फटकार लगाई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ए कहा कि आपकी संस्था कोविड -19 की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है. चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज करना चाहिए.

चुनाव आयोग ने मीडिया को अदालत की रिपोर्टिंग करने की अनुमित न देने के लिए कहा

चुनाव आयोग की पैरवी वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने की. सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने कहा कि मीडिया को अदालत की मौखिक टिप्पणियों पर रिपोर्ट करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, और अदालत की मौखिक टिप्पणियों के आधार पर कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है.

इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “हम यह नहीं कह सकते कि मीडिया अदालत में होने वाली चर्चा की रिपोर्ट नहीं करेगा. जो चर्चा होती है वह न्यायालय के अंतिम आदेश के रूप में सार्वजनिक हित में है. अदालत में चर्चा बार और बैंच के बीच एक संवाद है. मीडिया इस प्रक्रिया की पवित्रता की रक्षा करने में एक बहुत शक्तिशाली प्रहरी है. इसके साथ ही न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “हम HC का अवमूल्यन नहीं करना चाहते हैं. वे हमारे लोकतंत्र में महत्वपूर्ण स्तंभ हैं.”

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी को सही भावना में लें और दवा की कड़वी गोली की तरह निगल लें. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को उस याचिका की सुनवाई में कहा जिसमें मद्रास हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग से कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर में हो रहे मौत के लिए चुनाव आयोग पर शायद हत्या का मामला चलाना चाहिए.

 

सनुवाई के दौरन जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ”हम समझते हैं कि हत्या का आरोप लगाने से आप परेशान हैं. मैं अपनी बात करूं तो मैं ऐसी टिप्पणी नहीं करता. लेकिन हाई कोर्ट की लोगों के अधिकार सुरक्षित रखने में एक बड़ी भूमिका है.” वहीं जस्टिस शाह ने कहा, ”आप हाई कोर्ट की टिप्पणी को उसी तरह लीजिए जैसे डॉक्टर की कड़वी दवाई को लिया जाता है.”

बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. इससे पहले हाईकोर्ट ने काह था कि मौजूदा समय में चुनाव के लिए आयोग पर हत्या का केस चलना चाहिए. आयोग ने कहा, “चुनाव आयोजन हमारा संवैधानिक काम है. एक संवैधानिक संस्था का दूसरी पर टिप्पणी करना अनुचित है. दोनों की ही छवि को आघात पहुंचा है.”

चुनाव आयोग की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणियों को सही भावना में ले. वहीं, मीडिया की रिपोर्टिंग पर कोर्ट ने कहा कि मीडिया वही रिपोर्ट करता है, जो कोर्ट में होता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

by UB India News
August 3, 2026
0

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार, अप्रैल में अबतक 38000 से ज्यादा लोगों की गई जान

कोरोना चेन तोड़ने के लिए पटना के सभी कोर्ट 12 मई तक बंद,10 मई तक सब्जी मंडी बंद , आईएमए ने तुरंत लॉकडाउन लागू करने की मांग की

चुनाव परिणामों की प्रतिध्वनि………

चुनाव परिणामों की प्रतिध्वनि.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend