ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आर ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर तक फ्लाईर् ओवर का उद्घाटन , गाँधी मैदान से हवाईअड्डे मात्र 10 मिनट में

UB India News by UB India News
March 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, परिवहन, मुख्यमंत्री
0
आर ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर तक फ्लाईर् ओवर का उद्घाटन , गाँधी मैदान से हवाईअड्डे मात्र 10 मिनट में

CM NITISH KUMAR R- BLOCK GPO FLY OVER BRIDGE KA OPENING KERTE

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आर ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर तक फ्लाईर् ओवर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहुलियत होगी अब आर ब्लॉक से गांधी मैदान‚ कंकड़़बाग और दूसरी जगहों पर लोग सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे। लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगी। फ्लाई ओवर के चालू हो जाने से पटना हवाई अड्ड़ा से गांधी मैदान की दूरी १० मिनट में पूरी हो सकेगी॥। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग विकास के कार्यों में ही लगे रहते हैं। पटना में कई फ्लाईओवर का निर्माण किया है। पटना की आबादी लगातार बढ़ø रही है। पटना की बड़़ी आबादी फ्लाईओवर का लाभ उठाएगी। इस फ्लाई ओवर के चालू हो जाने से पटना के पूर्वी हिस्सों से पटना के पश्चिमी हिस्सों की सुगम सम्पर्कता स्थापित हो गई है। फ्लाई ओवर के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मीठापुर फ्लाई ओवर के यारपुर लेग के बचे हुए कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही पुनपुन लेग के बचे हुए कार्य कोे भी जल्दी से पूर्ण करनेे का आदेश दिया। इसके पहुंच पथ के भू–अर्जन का कार्य चल रहा है‚ जिसे तेजी से सम्पन्न करने पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर से माहुली निर्माणाधीन ४ लेन एलिवेटेड़ पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह आदेश दिया कि एनएच–३० बाईपास के ऊपर से मीठापुर–माहुली तक एलिवेटेड़ रोड का निर्माण किया जाये‚ जैसा कि एम्स–दीघा एलिवेटेड़ का निर्माण नेहरू पथ के उपर से किया गया है। मुख्यमंत्री ने सिपारा गुमटी पर आरओबी निर्माण के निदæश दिए। साथ ही गुमटी के पास‚ पूरब के इलाकों की सम्पर्कता के लिए एलिवेटेड पथ से रैम्प बनाने का आदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में परसा के पास‚ परसा–सम्पतचक पथ को मीठापुर–माहुली एलिवेटेड पथ से सम्पर्कता प्रदान करने का आदेश दिया ताकि रेलवे लाइन के पूरब के इलाके में रहने वाले लोगों को सुविधा हो सके। साथ ही परसा के पास एक और अतिरिक्त आरओबी बनाने पर सहमति दी गई ताकि रेलवे लाइन के पश्चिम के इलाकों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुगमता हो सके। मुख्यमंत्री ने मीठापुर से करबिगहिया फ्लाई ओवर के कार्य का निरीक्षण किया। करबिगहिया से चिरैयांटांड के ऊपर कंकडबाग फ्लाई ओवर के कार्य को अगले १.५ वर्ष में पूर्ण करने का निदæश दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन‚ प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा‚ विधायक ड़ॉ. संजीव चौरसिया‚ विधान पार्षद नवल किशोर यादव‚ संजय कुमार सिंह‚ ललन सर्राफ‚ पटना की मेयर सीता साहु‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ पटना प्रमंड़ल आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
फिर मार्च में ड़राता कोरोना , भारत में संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए

कितना खतरनाक है कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट?

विशेष प्रतिष्ठानों पर ही बगैर वारंट गिरफ्तारी व तलाशी का होगा अधिकार

विशेष प्रतिष्ठानों पर ही बगैर वारंट गिरफ्तारी व तलाशी का होगा अधिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend