ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ड़राता संक्रमण : बढ़ते मामलों ने निवेशकों की बढ़ाई चिंता, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला

UB India News by UB India News
March 15, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, स्वास्थ
0
ड़राता संक्रमण :  बढ़ते मामलों ने निवेशकों की बढ़ाई चिंता, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से कोरोना का बढ़ता संक्रमण लोगों को ड़रा रहा है। बीते २४ घंटे में २५‚१५४ नये मरीज मिले हैं। १६‚५१९ संक्रमित ठीक हुए हैं‚ जबकि १५९ की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में ८‚४७७ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब एक्टिव केसों का कुल आंकड़ा २ लाख के पार पहुंचकर २ लाख ७ हजार ४९९ हो गया है। यह ११ फरवरी को १ लाख ३३ हजार ७९ पर पहुंचा था। १५ राज्यों में संक्रमण की रफ्तार तेज है। सबसे ज्यादा गंभीर हालात महाराष्ट्र‚ पंजाब‚ मध्य प्रदेश‚ केरल व गुजरात के हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को १५‚६०२ लोग कोरोना संक्रमित मिले‚ ७‚४६७ मरीज ठीक हुए और ८८ की मौत हो गई। राज्य में अब तक २२.९७ लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। केरल में भी हालात अच्छे नहीं हैं। यहां शनिवार को २‚०३५ लोग कोरोना संक्रमित मिले‚ ३‚२५६ मरीज ठीक हुए और १२ की मौत हो गई। बाकी राज्यों में भी संक्रमण बढ़ ही रहा है यानी कोरोना विषाणु तेजी से पांव पसारने लगा है। ८३ दिन पहले २६‚६२४ संक्रमित मिले थे। राहत की बात बस यही है कि ८७.७२ फीसद मरीज सात राज्यों में सिमटे हुए हैं। महाराष्ट्र में ज्यादा दिक्कत है। इसलिए सरकार को यहां युद्धस्तर पर काम करना होगा। एक तरफ लोगों को उन दिशा–निर्देशों‚ जो स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए थे‚ का पालन करना होगा‚ वहीं टीकाकरण भी ज्यादा तीव्र गति से करने के इंतजाम अमल में लाने होंगे। अच्छी बात है कि महाराष्ट्र‚ पंजाब और मध्य प्रदेश की सरकार ने जहां कुछ शहरों में लॉकड़ाउन लगाया है वहीं पंजाब में प्री–नर्सरी से १२वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। भोपाल और इंदौर में रविवार या सोमवार से रात का एहतियातन कफ्र्यू लगाए जाने की संभावना है। दरअसल‚ किसी भी विषाणु का दोबारा आक्रमण या लहर चलना खतरनाक माना जाता है। कोरोना विषाणु ने कई यूरोपीय देशों‚ इंग्लैंड़ व ब्राजील में दोबारा कहर बरपाया है। इन सबसे सबक लेकर सरकार को कुछ सख्त उपाय अपनाने की जरूरत है। जांच में कमी‚ नया स्ट्रेन और टीकाकरण में देरी से हर किसी की टेंशन बढ़ रही है। हर किसी को यह तथ्य समझ में आना चाहिए कि संक्रमण के कम मामले आने पर उत्साहित नहीं होना है‚ बल्कि कहीं ज्यादा सचेत रहना है। अभी की सख्ती आगे चलकर नुकसान नहीं करेगी॥।

भारत में एक बार फिर कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने से शेयर बाजार में आज दबाव के साथ शुरुआत देखने को मिली है। हालांकि दूसरी तरफ एशियाई बाजार में इस दौरान संकेत मिले जुले रहे हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 50773 के स्तर पर खुला जो कि पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19 अंक नीचे था। हालांकि निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 15048 के स्तर पर खुला। लेकिन इसके बाद से ही बाजार में गिरावट देखने को मिली।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

कैसा रहा शुरुआती कारोबार

शेयर बाजार के पहले एक घंटे में सेंसेक्स में अधिकतम 724 अंक की गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स गिरकर 50069 के स्तर तक आ गया। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी शुरुआती कारोबार में 14818 के निचले स्तरों पर पहुंचा जो कि पिछले बंद स्तरों से 213 अंक नीचे था। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 482 अंक की गिरावट के साथ 50310 के स्तर पर और निफ्टी 141 अंक की गिरावट के साथ 14890 के स्तर पर था।

बढ़ने लगे कोरोना के मामले

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के बेकाबू होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने नागपुर में आज से एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जो कि इस साल का रिकॉर्ड है। महाराष्ट्र में इससे पिछले 2 दिनों से कोरोना के 15 हजार से ज्यादा मामले आए थे जो अब 16 हजार के भी पार पहुंच गए हैं। इससे निवेशकों के बीच एक बाऱ फिर महामारी के बेकाबू होने और नए प्रतिबंधों का डर फैल गया है।

शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली

कारोबार के पहले घंटे में शेयर बाजार में चौतऱफा बिकवाली देखने को मिली है। इस अवधि में सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में पहुंच गए। बैंकिंग सेक्टर, फाइनेशियल सर्विस सेक्टर, फार्मा सेक्टर और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वहीं बाकी सेक्टर इंडेक्स में इस दौरान आधा से एक प्रतिशत के बीच गिरावट देखने को मिली है। वहीं मीडिया सेक्टर इंडेक्स में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
मोदी के चहरे पर हैट्रिक से दीदी को रोक सकती है भाजपा ?

मोदी के चहरे पर हैट्रिक से दीदी को रोक सकती है भाजपा ?

कई देशों में बैन के बाद आयरलैंड ने भी अपने यहाँ एस्ट्रजेनका को किया बैन , कम्पनी ने दी सफाई- वैक्सीन लगने के बाद खून के थक्के जमने का कोई सुबूत नहीं मिला

कई देशों में बैन के बाद आयरलैंड ने भी अपने यहाँ एस्ट्रजेनका को किया बैन , कम्पनी ने दी सफाई- वैक्सीन लगने के बाद खून के थक्के जमने का कोई सुबूत नहीं मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend