ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मंत्री मदन सहनी की बर्खास्तगी की मांग,मंत्री चोर है’ का लगा नारा

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मंत्री मदन सहनी की बर्खास्तगी की मांग,मंत्री चोर है’ का लगा नारा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्य समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. इस कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. बिहार विधनसभा के बजट सत्र के दौरान सामजिक सुरक्षा पेंशन के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. उसी वक्त भाकपा (माले) सहित विरोधी दल ने आरोप लगाया कि इस योजना में गड़बड़ी हो रही है.

इस सवाल का जवाब देने जब समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने विपक्षी सदस्यों पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब ईमानदारी से लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है तो उन्हें नागवार गुजर रहा है. उन्होंने इसी बीच भाकपा माले के विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे जानते हैं कि उनकी दुकान कहां से चल रही है, उनकी पोल खोल देंगे. इसके बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

सवाल का जवाब देने जब समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी उठे तो सदन में अचानक से मंत्री चोर है के नारे लगने लगे. राजद के भाई वीरेंद्र और ललित यादव ने नारा लगाया तो उनके पीछे सारे सदस्य वेल में खड़े हो गये.

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री ने इन बातों को गलत बताया लेकिन इसके साथ ही चुटकी लेते हुए कहा कि विरोधी पार्टी के लोग ऐसे कई योजनाओं में गड़बड़ी कर पैसा कमा लेते थे आज जब ईमानदारी से लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है तो उन्हें नागवार गुजर रहा है.

फिर क्या था इस मामले ने तूल पकड़ लिया और ज़बर्दस्त हंगामा हुआ. विरोधी पार्टी के लोग सदन के वेल में आ गए लेकिन तब तक विधानसभा अध्यक्ष ने सदन स्थगित कर दिया. इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया की विरोधियों ने साफ कर दिया कि जब तक सदन में मंत्री माफी नही मांगेंगे तब तक सदन की कार्रवाई नहीं चलने देंगे लेकिन मंत्री अपने बयान पर कायम रहे.

सच हमेशा कड़वा होता है- मदन सहनी

भाकपा माले के सदस्यों ने मंत्री पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कई बार सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. माले विधायकों के हंगामे और उनके समर्थन में आरजेडी, कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी सफाई देने उठ खड़े हुए.

इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की ओर से सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैं सदन को आश्वस्त करता हूं कि सरकार की मंशा की किसी दल की बात छोड़िए, किसी सदस्य को भी अपमानित करने की न रही है न रहेगी. इस मामले को लेकर भाकपा माले के सदस्यों ने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांग लेते हैं, तब तक कार्यवाही नहीं चलने देंगे. इधर, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सच हमेशा कड़वा होता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
सरकार का काम कारोबार करना नहीं है,सरकार को अपना पूरा ध्‍यान लोक कल्‍याण पर लगाना चाहिए : पीएम मोदी

सरकार का काम कारोबार करना नहीं है,सरकार को अपना पूरा ध्‍यान लोक कल्‍याण पर लगाना चाहिए : पीएम मोदी

किसान नेता कैसे लाल किला हिंसा के आरोपियों को दे रहे हैं संरक्षण

किसान नेता कैसे लाल किला हिंसा के आरोपियों को दे रहे हैं संरक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend