ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानहानि के एक मामले में पटना की विशेष कोर्ट में शिवानंद तिवारी ने किया सरेंडर , मिली जमानत

UB India News by UB India News
February 11, 2021
in अपराध, पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने मानहानि के एक मामले में आज पटना की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उन्हें पांच हजार रूपए के निजी मुचलके के साथ उसी राशि के दो जमानतदारों के बांड पर जमानत दे दी। मानहानि का यह मामला जदयू नेता (अब मंत्री) संजय झा व CM नीतीश कुमार पर तिवारी के दिए एक बयान से जुड़ा है। इस बयान को संजय झा ने आपत्तिजनक बताया था और पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अवमानना का केस दाखिल किया था।

अगस्त 2018 में तिवारी ने दिया था बयान

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बात तब की है जब बिहार में बालिक गृह कांड चर्चा में था। उसी दौरान 7 अगस्त 2018 को एक प्रेस कांफ्रेंस में शिवानंद तिवारी ने कहा था – CM नीतीश कुमार, संजय झा के घर क्यों आते-जाते हैं? क्या वे उनके साले हैं या बहनोई हैं? मधुबनी बालिका गृह संचालित करने वालों का संजय झा से क्या संबंध है? इन सवालों के बाद ही संजय झा ने 15 सितंबर 2018 को मानहानि का केस कराया था। तब संजय झा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे। इस मामले में साल भर पहले पटना सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव नयन ने संज्ञान लेते हुए शिवानंद तिवारी के खिलाफ सम्मन जारी करने का आदेश दिया था।

फूंका गया था तिवारी का पुतला

बयान के बाद मिथिलांचल में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। मधुबनी में जदयू समेत कई संगठनों ने जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन किया था। शिवानंद तिवारी के इस बयान को पूरे मिथिलांचल का अपमान बताया गया था। उन पर FIR कराने की मांग की गई थी।

आज विशेष कोर्ट में किया सरेंडर

शिवानंद तिवारी आज पटना सिविल कोर्ट स्थित सांसदों और विधायकों के लिए बने विशेष कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक रंजन की अदालत में उपस्थित हुए थे। आत्मसमर्पण करने के साथ ही जमानत अर्जी दी। उनके जमानत आवेदन को संचालित करते हुए अधिवक्ता एजाज हुसैन ने विशेष अदालत को बताया कि आरोप की धाराएं जमानती हैं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तिवारी को जमानत दे दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
टैगोर की कुर्सी पर कौन बैठा, तस्वीरें दिखाकर अमित शाह ने संसद में दिया जवाब

टैगोर की कुर्सी पर कौन बैठा, तस्वीरें दिखाकर अमित शाह ने संसद में दिया जवाब

भारत-चीन विवाद में पैंगोंग लेक को लेकर बड़ी कामयाबी, पीछे हटेंगी दोनों सेनाएं : रक्षामंत्री

भारत-चीन विवाद में पैंगोंग लेक को लेकर बड़ी कामयाबी, पीछे हटेंगी दोनों सेनाएं : रक्षामंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend