ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा का मास्टमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार

UB India News by UB India News
February 11, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
लाल किला का डरावना मंजर: प्रदर्शनकारियों ने कैसे वहां झंडा फैराया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के आंदोलन का आज 76वां दिन है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी में हुई दिल्ली हिंसा के मास्टमाइंड दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है. तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था. ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे.

26 जनवरी के बाद से फरार था दीप सिद्धू

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. 26 जनवरी के बाद से मुख्य आरोपी दीप सिद्धू फरार था. हालांकि दीप के अलावा पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज अभी भी लापता हैं. दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले करीब 50 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं.

पुलिस ने देशद्रोह और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था

बता दें कि लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और दंगा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था. मामले की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कर रही है. राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा हुई थी. प्रदर्शनकारी लाल किले में भी घुस गए और वहां ध्वज स्तंभ पर धार्मिक झंडा लगा दिया था.

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी हिंसा
आपको बता दें कि 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। इस रैली के एक रूट निर्धारित की गई थी और समय भी तय किया गया था। लेकिन तय समय से पहले ही निर्धारित रूट से अलग हटकर कुछ उपद्रवियों ने आईटीओ और लाल किले पहुंचकर हिंसा और उपद्रव किया था। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिसवालों पर हमले भी हुए थे।

दीप सिद्धू पर एक लाख रुपए का था इनाम
इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू की तलाश में जुट गई थी। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया था। दीप सिद्धू के अलावा बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000- 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई थी। 26 जनवरी को प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।

दीप सिद्धू ने वीडियो पोस्ट किया था
इससे पहले दीप सिद्धू ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा था कि वह जांच में शामिल होगा लेकिन उसे कुछ वक्त चाहिए। फेसबुक वीडियो में दीप सिद्धू ने कहा- ‘मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। पहले तो मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि मैं जांच में शामिल होऊंगा।’ सिद्धू ने कहा, ‘‘क्योंकि गलत सूचना फैलाई गई है और वह जनता को गुमराह कर रही है। इसलिए मुझे सच्चाई सामने लाने के लिए कुछ वक्त चाहिए और उसके बाद मैं जांच में शामिल होऊंगा।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
5462 बेड का विश्वस्तरीय बनेगा पीएमसीएचः नीतीश

5462 बेड का विश्वस्तरीय बनेगा पीएमसीएचः नीतीश

उत्तराखंड: रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की सूचना

चमोली क्षेत्र में ग्लेशियर क्यों टूटा .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend