ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चमोली क्षेत्र में ग्लेशियर क्यों टूटा ………

UB India News by UB India News
February 9, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, संपादकीय
0
उत्तराखंड: रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की सूचना

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड़ में 7 साल पहले हुई भयानक त्रासदी के बाद चमोली क्षेत्र में हुई त्रासदी चिंता तो पैदा करती है‚ लेकिन हैरानी पैदा नहीं करती। साल  2013 में लगभग 6 हजार लोग मौत के मुंह में समा गए थे तो इसका एक बहुत बड़़ा कारण मनुष्य द्वारा निर्मित वह विकास था जिसमें नदियों के तट पर तमाम पर्यावरणीय चिंताओं को दरकिनार करते हुए इस तरह के तमाम निर्माण कार्य कर लिये गए थे। यों तो उत्तराखंड़ में इस तरह की त्रासदी प्रायः होती रहती है। बादलों के फटने से भी अक्सर जान और माल की भयानक क्षति होती रहती है‚ लेकिन २०१३ की तबाही भीषण थी। उस त्रासदी के बाद कुछ समय तक लगातार विकास और पर्यावरण का भयावह असंतुलन विचार–विमर्श के केंद्र में रहा था‚ लेकिन किसी ने उस भीषण त्रासदी के बाद कुछ सीखा हो इसका कहीं कोई प्रमाण नहीं मिलता। ऐसे मौसम में जब ग्लेशियर जमे होते हैं और प्रायः नहीं टूटते तब चमोली क्षेत्र में ग्लेशियर क्यों टूटा इसका वास्तविक कारण तो समुचित अध्ययन के बाद ही पता चल सकेगा। फिर भी ग्लोबल वार्मिंग इसका एक अनिवार्य तत्व रही है। पयंरवरण से जुड़े़ वैज्ञानिक ऐसा ही मानते हैं‚ मगर जोशीमठ–चमोली की ऋषिगंगा हाइड्रो परियोजना के बारे में जो सर्वाधिक दुखद पहलू है वह यह है कि इस परियोजना को लेकर आसपास के लोग लगातार चिंता जता रहे थे। लोगों का कहना था कि परियोजना के अंतर्गत जिस तरह विस्फोट किए जा रहे हैं और खनन के लिए जिस तरह पर्यावरण का दोहन किया जा रहा है; वह समूचे क्षेत्र के लिए बहुत ही घातक होगा। यह मामला जब जनहिंत याचिका के द्वारा अदालत में ले जाया गया तो जिन अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए थे उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखदिया था कि न तो पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है और न ही परियोजना तथा आसपास के क्षेत्र के लिए कोई खतरा है। यह मामला आज भी अदालत में लंबित है। बार–बार दी गई उस चेतावनी को नजरअंदाज करने और भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था की भेंट चढ़ा देने का ही परिणाम है कि आज ऋषिगंगा हाइड्रो परियोजना जो पूरी तरह तबाह हो ही गई है। साथ में सैकड़़ों जान भी अपने साथ ले गई है। धौली गंगा किनारे एनटीपीसी की परियोजना भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। अपेक्षा यह की जानी चाहिए कि इस भीषण त्रासदी से ठोस सबक लिये जाएं और भविष्य को इस तरह की त्रासदियों से बचाया जाए। ऐसी चेतना भ्रष्ट और लापरवाह तंत्र के ऊपर कब हावी होगी‚ इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
देश के कारोबारियों ने 26 फरवरी को Bharat Bandh और चक्का जाम का किया ऐलान

देश के कारोबारियों ने 26 फरवरी को Bharat Bandh और चक्का जाम का किया ऐलान

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को सच्चा दोस्त बताकर राज्यसभा में भावुक हो गए PM नरेंद्र मोदी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को सच्चा दोस्त बताकर राज्यसभा में भावुक हो गए PM नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend