ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुलिस ने दूध कारोबार में लिप्त 6 शातिर अपराधियों को धर दबोचा

UB India News by UB India News
January 29, 2021
in अपराध, औरंगाबाद, कारोबार
0
पुलिस ने दूध कारोबार में लिप्त 6 शातिर अपराधियों को धर दबोचा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

औरंगाबाद: पिछले कई वर्षों से सफेद दूध का काला बाजारी करने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन सही सूचना नही मिलने के कारण उस पर नकेल कसने में पुलिस चूक जा रही थी.गुप्त सूचना के आधार पर रेकी कर पुलिस ने दूध के इस कारोबार में लिप्त 6 शातिर अपराधियों को न सिर्फ धर दबोचा है बल्कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है. यह कार्रवाई औरंगाबाद के एसपी सुधीर पोरिका के नेतृत्व में मदनपुर थाना की पुलिस ने किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेहरी ऑन सोन से हाजीपुर स्थित डेयरी फॉर्म के लिए दो बड़े बड़े टैंकरों से दूध को भेजा जाता था, परंतु दोनों टैंकर डिहरी से निकलकर एनएच 139 पटना रोड होकर जाने के बजाय एनएच दो के मार्ग होते हुए गया फिर जहानाबाद की तरफ से पटना जाया करते थे.

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

दूध का काला व्यवसाय करने वाले शातिर अपराधियों द्वारा दोनों टैंकरों को मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव के समीप एनएच दो के उत्तर नीरज लाइन होटल के पीछे स्थित एक गोदाम के पास रोका जाता था. दोनों टैंकरों के आने के बाद यहां अपराधियों द्वारा प्रत्येक टैंकर से 500 लीटर दूध निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा का पानी मिला दिया जाता था. इस प्रकार दोनों टैंकर से एक हजार लीटर दूध निकालकर लाखों रुपये की धोखाघड़ी का खेल जारी था.

इस पूरे धोखाघड़ी की जानकारी एसपी को प्राप्त हुई और उन्होंने सूचना के आधार पर इसकी रेकी कराई. जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गए तो इस धोखाघड़ी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और इस जाल में छह अपराधी पकड़ लिए गए.

पुलिस ने मौके से चार प्लास्टिक की टंकी, सहित पानी की मोटर पाइप, दो दूध का टैंकर,एक पिकअप वैन व अन्य सामान जब्त किया है. पकड़े गए अपराधियों में गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पलकिया गांव निवासी शमशेर सिंह, बक्सर जिला के सिकरौल थाना के रेका गांव निवासी टैंकर के खलासी ऋषिकेश यादव, गया जिले के आमस थाना के नीमा गांव निवासी पिकअप चालक अनिल कुमार, बक्सर जिला के नवानगर थाना के बैजनाथपुर निवासी टैंकर चालक विनोद सिंह, मदनपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा निवासी मृत्युंजय सिंह एवं दधपी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं.

गिरफ्तार हुए अपराधियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इस धंधे में रफीगंज थाना क्षेत्र के कड़सारा निवासी होटल संचालक नीरज सिंह, अरवल जिला के नसरेना निवासी चुमन सिंह आमस थाना क्षेत्र के दरिऔरा निवासी मंटू सिंह व रिंकू सिंह भी शामिल है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, 23 हजार नगद रुपया भी ज़ब्त किया है. छापेमारी के दौरान एक टैंकर का चालक और सह चालक पुलिस की गाड़ी आता देख फरार हो गए.

गौरतलब है कि एनएच 2 पर बड़ी संख्या में दूध के वाहन गुजरते हैं जिस कारण हाईवे पर दूध का अवैध कारोबार काफी दिनों से फल-फूल रहा है. कार्रवाई होने के बाद भी दूध माफिया इतने बेखौफ है कि चोरी करने से बाज नहीं आते.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

Next Post
सीएम से मिल ओवैसी के पांचों विधायक

सीएम से मिल ओवैसी के पांचों विधायक

मानव शृंखला बना कर बिहार से किसानों के लिए देंगे बड़ा संदेश :तेजस्वी यादव

मानव शृंखला बना कर बिहार से किसानों के लिए देंगे बड़ा संदेश :तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend