ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे मोदी

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 जनवरी को देशव्यापी कोविड़–१९ टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे और इसके मद्देनजर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में टीकों की पर्याप्त खुराकें भेज दी गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है‚ “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी १६ जनवरी को सुबह १०.३० बजे वीडि़यो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशव्यापी कोविड़–१९ टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह विश्व का सबसे बड़़ा टीकाकरण अभियान होगा।’ इस कार्यक्रम से सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के ३००६ स्थान डि़जिटल माध्यम से जुड़ेंगे और हर केंद्र पर १०० लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। बयान में कहा गया कि यह टीकाकरण अभियान जन भागीदारी के सिद्धांत के तहत प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा‚ जिसमें पहले चरण के तहत सरकारी व निजी क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मियों और आईसीड़ीएस कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। बयान के मुताबिक‚ नागर विमानन मंत्रालय के सक्रिय सहयोग से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में टीकों की पर्याप्त खुराकें भेजी गई हैं तथा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने इन्हें सभी जिलों में भेज दिया है।

देश में टीका लगना शुरू होने से कोरोना के तेवर पस्त पड़़ गए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन‚ फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों में संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज हो गई है लेकिन इस मोर्चे पर भारत को भारी राहत मिली है। देश में पिछले सात दिन से रोजाना २० हजार से कम नए केस सामने आए हैं। कोरोनो से मौत का आंकड़़ा भी पिछले २० दिनों से ३०० से नीचे बना हुआ है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

तेजी से घट रहे सक्रिय केस
भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना के १६‚९४६ नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या बढकर १.०५ करोड़़ हो गई। इनमें से १.०१ करोड़़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब भी तीन लाख से कम है। अभी २.१३ लाख लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का २.०३ फसीद है। आईसीएमआर के अनुसार देश में अभी तक कुल १८.४२करोड़़ नमूनों की जांच की गई। इनमें से ७‚४३‚१९१ नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
आज से 27 फरवरी तक श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संकलन एवं जनसम्पर्क अभियान का आयोजन

आज से 27 फरवरी तक श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संकलन एवं जनसम्पर्क अभियान का आयोजन

रुपेश सिंह हत्याकांड: 35 घंटे बाद भी आजाद हैं कातिल, गमगीन परिवार सरकार से पूछ रहा सवाल

रुपेश सिंह हत्याकांड: 35 घंटे बाद भी आजाद हैं कातिल, गमगीन परिवार सरकार से पूछ रहा सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend