ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के होमगार्ड जवानों को नीतीश सरकार ने दिया तोहफा, पुलिस की तर्ज पर मिलेगा ग्रेड पे का लाभ

UB India News by UB India News
January 6, 2021
in कैबिनेट, कैरियर, खास खबर, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के होमगार्ड जवानों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में कुल नौ एजेंडों पर सहमति बनी. कैबिनेट द्वारा बिहार पुलिस के सिपाहियों के तर्ज पर होमगार्ड के जवानों को भी ग्रेड-पे 2200-2400 और 2800 देने पर समहति दी गयी. अब होमगार्ड के जवानों को एक जनवरी 2006 से वैचारिक और 21 जनवरी 2010 से वास्तविक लाभ मिलेगा.

इसके अलावा कोरोना और लॉकडाउन के कारण राज्य में व्यावसायिक पैसेंजर व मालवाहक वाहनों के मालिकों को 63 दिनों के रोड टैक्स में माफी पर सहमति दी है. साथ ही राज्य में ऐसे रजिस्टर्ड पैसेंजर व मालवाहक वाहनों को एक साल की अवधि में रोड टैक्स पर किसी प्रकार का अर्थदंड को भी माफ कर दिया गया है. अब वाहन मालिकों को 21 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक रोड टैक्स पर कोई अर्थदंड नहीं देना होगा.

RELATED POSTS

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

कैबिनेट ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय -2 में शामिल सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के मुफ्त इलाज की नयी योजना बाल हृदय योजना की स्वीकृति दी है. राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में 100 छात्रों के नामांकन के लिए भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के न्यूनतम मापदंडों के अनुसार कार्यालय और 14 विभागों में गैर शैक्षणिक कर्मियों के कुल 26 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी.

साथ ही राज्य के क्षेत्रीय जिला अभियोजन कार्यालयों और अनुमंडल अभियोजन कार्यालयों के लिए विभिन्न कोटि के कुल 143 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी. कैबिनेट ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत नव नियोजित संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक व मानदेय के भुगतान के लिए 178 करोड़ 66 लाख 59 हजार की मंजूरी दी गयी. ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक को छठे राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा की प्रत्याशा में मानदेय के रूप में कुल 130 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 2, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

Next Post
हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जीतन राम मांझी छोड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जीतन राम मांझी छोड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

सादगी का परिचय  देता मजबूत संदेश

सादगी का परिचय देता मजबूत संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend