ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……

UB India News by UB India News
June 26, 2026
in खास खबर, राजनीति
0
संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने  इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी को भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक बताया। एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘संविधान हत्या दिवस आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित करता है। आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को सादर नमन। स्वातन्त्र्यात् सुखमाप्नोति स्वातन्त्र्याल्लभते परम्। स्वातन्त्र्यान्निर्वृत्तिं गच्छेत् स्वातन्त्र्यात् परमं पदम्’।

पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला थी, जिसमें नागरिकों की आज़ादी छीन ली गई, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगाई गई, राजनीतिक लोगों और पत्रकारों को गिरफ़्तार किया गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला किया गया।

अमित शाह ने भी इमरजेंसी को काला इतिहास बताया

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इमरजेंसी को काला इतिहास बताया। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी के सत्ता के अहंकार और लालच ने संविधान की आत्मा, प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचलने का प्रयास किया था। संविधान हत्या दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के उन सभी सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। मोदी सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का उद्देश्य इस काले अध्याय को राष्ट्र की स्मृति में जीवित रखना तथा यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान पर ऐसा आघात कभी दोबारा न कर सके”।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने के लिए “सत्ता के अहंकार” में यह आपातकाल लगाया था। सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”25 जून, 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब ‘आपातकाल’ थोप कर देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया। सत्ता के अहंकार में कांग्रेस द्वारा थोपे गए ‘आपातकाल’ के अंधकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व नागरिक अधिकारों को गहरी चोट पहुंचाई। उस कठिन दौर में कठोर यातनाएं सहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी महान लोकतंत्र सेनानियों को कोटिश: नमन”।

राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई नेताओं ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी आपातकाल को याद कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने एक्स पर लिखा, 1975 में इसी दिन भारत में आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। उस दौरान बोलने और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगाई गई, न्यायपालिका को नियंत्रित और कमज़ोर करने की कोशिशें हुईं और लाखों नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किया गया। आपातकाल हमें याद दिलाता है कि जब सत्ता में बैठे लोग तानाशाही रवैया अपनाते हैं, तो नागरिकों का जीवन, लोकतांत्रिक संस्थाएं और संवैधानिक मूल्य गंभीर ख़तरे में पड़ जाते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी?

क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी?

वेनेजुएला राजनीतिक बदलाव, आर्थिक संकट और सदी के सबसे बड़े भूकंप की तिहरी मार झेल रहा, भारत पर क्या होगा असर?………………..

वेनेजुएला राजनीतिक बदलाव, आर्थिक संकट और सदी के सबसे बड़े भूकंप की तिहरी मार झेल रहा, भारत पर क्या होगा असर?....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend