ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स करीब 900 अंक टूटकर हुआ बंद ……….

UB India News by UB India News
June 23, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। दिनभर के कारोबार के दौरान निवेशकों की धारणा कमजोर रही और आईटी शेयरों में जोरदार गिरावट ने पूरे बाजार को नीचे खींच लिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 893 अंक टूटकर 76,200.68 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 278.80 अंक फिसलकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी-50 हीटमैप पर भी ज्यादातर शेयर लाल निशान में नजर आए, जिससे बाजार में दबाव साफ दिखाई दिया।

आज की गिरावट में सबसे बड़ा योगदान आईटी कंपनियों का रहा। निफ्टी के टॉप लूजर्स में इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो शामिल रहे। इंफोसिस करीब 3.4 फीसदी, टीसीएस 3.2 फीसदी और विप्रो 3.1 फीसदी टूट गए। इसके अलावा HCL टेक और टेक महिंद्रा में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। आईटी कंपनियों पर दबाव बढ़ने की वजह वैश्विक बाजारों में टेक सेक्टर को लेकर बढ़ी चिंता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली को माना जा रहा है। इससे निवेशकों ने बड़े आईटी शेयरों में मुनाफावसूली शुरू कर दी।

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

 

निफ्टी50 का हीटमैप

Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 का हीटमैप

 

मेटल और बैंकिंग शेयरों में भी दबाव

आईटी के अलावा मेटल सेक्टर भी निवेशकों की बिकवाली का शिकार बना। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा गिर गया। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और हिंडाल्को जैसे बड़े शेयरों में तेज कमजोरी देखने को मिली। बैंकिंग सेक्टर भी बाजार को सहारा नहीं दे सका। एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयर लाल निशान में बंद हुए। इससे वित्तीय शेयरों में भी कमजोरी बनी रही।

अडानी और रिलायंस शेयरों ने भी बढ़ाई चिंता

बाजार की गिरावट केवल आईटी तक सीमित नहीं रही। अडानी एंटरप्राइजेज 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया, जबकि अडानी पोर्ट्स में भी 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी करीब 1.5 फीसदी नीचे बंद हुआ। इन बड़े शेयरों में कमजोरी ने सेंसेक्स और निफ्टी पर ज्यादा दबाव बनाया।

फार्मा सेक्टर ने दिखाई मजबूती

जहां अधिकांश सेक्टर दबाव में रहे, वहीं फार्मा शेयरों ने राहत दी। सिप्ला दिन का सबसे बड़ा गेनर रहा और 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज और सन फार्मा में भी खरीदारी देखने को मिली। फार्मा सेक्टर की मजबूती के चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में सफल रहा।

बढ़ा डर, उछला इंडिया VIX

बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का असर वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX पर भी दिखाई दिया। यह करीब 8 फीसदी उछलकर 13.94 के स्तर पर पहुंच गया। VIX में तेजी आमतौर पर बाजार में बढ़ते डर और उतार-चढ़ाव की आशंका का संकेत मानी जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

भरत तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस के खिलाफ आरा में भारी जनाआक्रोश…….

मजबूत लोकतंत्र के लिए कितनी जरूरी है कमजोर नौकरशाही...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend