भारत के एक रक्षा विशेषज्ञ, प्रोफेसर और स्ट्रेटेजिक थिंकर डॉ. ब्रह्मा चेलानी ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ की है। दरअसल, उन्होंने यह तारीफ स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में ईरान-अमेरिका डील को लेकर बातचीत के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान को लेकर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी लाइफ में दो लोगों का अहम रोल है-एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी।
भारतीय एक्सपर्ट ने बताया मुनीर का ऑपरेशन सिंदूर वाला कनेक्शन
रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने कहा-जब से भारत ने अचानक अपना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म किया (जिसकी घोषणा सबसे पहले ट्रंप (न कि नई दिल्ली) ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम के तौर पर की थी।), तब से पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का कद देश और विदेश में लगातार बढ़ा है। ईरान युद्ध में उनकी मध्यस्थता की भूमिका ने उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि और पाकिस्तान में उनकी ताकत को और भी बढ़ा दिया है।
मेरी लाइफ में दो बेहद अहम लोग हैं: जेडी वैंस
डॉ. ब्रह्मचेलानी ने एक जर्नलिस्ट के ट्वीट का जवाब देते हुए ये बातें कही थीं। ईरान-अमेरिका डील को लेकर बातचीत में जेडी वेंस ने कहा-‘मैंने मजाक में कहा है कि मेरी जिंदगी में दो बहुत-बहुत अहम लोग हैं। एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं। पिछले तीन महीनों में मैंने शायद किसी और के मुकाबले फील्ड मार्शल मुनीर से ज्यादा बात की है।’
अमेरिकी उप विदेश मंत्री के बयान के मायने क्या हैं
स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में ईरान-अमेरिका डील को लेकर बातचीत शुरू हुई है. जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अहम भूमिका निभा रहे हैं। जेडी वैंस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी जिंदगी में दो लोग बहुत जरूरी हैं, जिनमें एक भारतीय है और एक पाकिस्तानी। वेंस का कहना था कि उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस उनकी जिंदगी में अहम है तो दूसरे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर है। जेडी वेंस ने भले ही यह बात मजाक में कही थी, लेकिन उनके इस बयान के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
जेडी वेंस के बयान का मतलब क्या है
- पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की है. जिसमें असीम मुनीर की भूमिका मानी जा रही है। जिस वक्त यह बात वेंस ने कही तब असीम मुनीर भी वहां थे। जेडी वेंस ने ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचकर ईरान के नेताओं से बातचीत की थी, जिसके बाद दोनों देश डील पर आगे बढ़े थे।
- वेंस ने कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने असीम मुनीर से किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में सबसे ज्यादा बात की है। इसलिए मैं कहता हूं की मेरी जिंदगी में दो खास लोग हैं, उनमें मेरी भारतीय पत्नी उषा वेंस हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर।’
पहले दौर की बातचीत 21 घंटे तक चली है
- अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत करीब 21 घंटे तक चली है। उसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत खत्म हुई है। जेडी वेंस ने असीम मुनीर को अच्छा मेजबान बताया है और उन्हें डील पर अच्छा काम करने की बात कही है।
- वेंस ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ही हमने काफी अच्छी प्रगति की है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले घंटों में हम और आगे बढ़ेंगे। क्योंकि इतनी बातचीत के बाद हमें यह समझने में मदद हो रही है कि दोनों पक्षों के लिए अहम मुद्दे क्या हैं और उनका समाधान कैसे किया जाए। अब दोनों देश इसी समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
- जेडी वेंस ने अमेरिका ईरान डील को लेकर कहा कि फिलहाल बातचीत शुरू है, लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। इस पक्ष को लेकर सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिछले 21 घंटों के दौरान दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मिडिल ईस्ट में स्थायी युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का पहला दौर पूर हो चुका है। इस दौरान मध्यस्थ देश के तौर पर पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जेडी वेंस ने कहा कि अब हमारे सामने सवाल यह है कि हम मिलकर और क्या हासिल कर सकते हैं? क्या हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं? उन्होंने कहा-क्या हम मध्य पूर्व में रिश्तों को हमेशा के लिए बदल सकते हैं, या हम पुराने तरीके से काम करने लगेंगे? हम ऐसा नहीं चाहते, लेकिन ऐसा होना निश्चित रूप से मुमकिन है।’







