ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

UB India News by UB India News
June 18, 2026
in केंद्रीय राजनीती
0
16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट का आज आखिरी दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महामुलाकात भी होनी है। 16 महीने बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बीच पहली बार द्विपक्षीय वार्ता होगी। इससे पहले कल भी पीएम मोदी और ट्रंप की करीब 5 मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान हैंडशेक भी हुआ, बातचीत भी हुई लेकिन गले नहीं मिले यानी दोनों नेताओं के बीच पहले की तरह गर्मजोशी वाला हग नहीं दिखा।

मोदी-ट्रंप की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर

आज शाम 6 बजकर 15 मिनट पर दोनों नेता एक बार फिर मिलेंगे। दोनों नेताओं के बीच दिपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। अमेरिका-भारत ट्रेड डील से लेकर H-1 वीजा और अमेरिका इमिग्रेशन पॉलिसी पर भी चर्चा होगी। साथ ही होर्मुज में अमेरिकी अटैक में भारतीयों की मौत का भी जिक्र होगा। इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर रहेगी।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

महामुलाकात में किन-किन मुद्दों पर बात ?

  • 1. ट्रेड डील
  • 2. H-1 वीजा
  • 3. अमेरिकी इमिग्रेशन नीति
  • 4. होर्मुज में अमेरिकी अटैक में 3 भारतीयों की मौत
  • 5. ईरान-US जंग की वजह से उत्पन्न ऊर्जा संकट

मुलाकात से सुधरेंगे रिश्ते?

दोनों नेताओं की यह मुलाकात कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के ठीक एक हफ्ते बाद हो रही है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। हो सकता है कि मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप दोनों मिलकर रिश्ते को रीसेट करना चाहें।

16 महीने बाद डायरेक्ट टॉक

वहीं, आपको बता दें कि कल G-7 नेताओं के लिए जो सीट अरजमेंट था, उसमें ट्रंप के राइट साइड में पीएम मोदी की कुर्सी थी और लेफ्ट साइड में मेजबान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों। मीटिंग के लिए ट्रंप अपनी सीट पर बैठ चुके थे, पीछे PM मोदी वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से बात कर रहे थे। फिर मोदी अपनी सीट की तरफ बढ़े जो प्रसिडेंट ट्रंप के ठीक राइट साइड में थी। पीएम मोदी चल कर आए और ट्रंप से मिले।

इस दौरान ट्रंप अपनी सीट से उठे। दोनों नेताओं के बीच करीब पांच मिनट तक बातचीत हुई और फिर दोनों नेता अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए। पीएम मोदी और ट्रंप की ये मुलाकात 16 महीने बाद हुई है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी, प्रेसिडेंट ट्रंप से फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे।

लड़खड़ाते ट्रंप को मोदी का सहारा 

इसके बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप कल एक बार फिर मिले। हालांकि ये फोटो सेशन था, इस दौरान लड़खाड़ते ट्रंप के लिए मोदी सहारा बने। दरअसल, ट्रंप सीढ़ी पर चढ़ने के लिए आगे बढ़ेउनका बैलेंस बिगड़ता देख प्रधानमंत्री मोदी ने अपना हाथ बढ़ा दिया। फिर ट्रंप मोदी के हाथ का सहारा लेकर सीढ़ी पर चढ़े। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कहते हैं Ready Everybody यानी क्या सभी तैयार हैं। इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया- We are always Ready यानी हम हमेशा तैयार रहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
क्या यह तेहरान की जीत है !

क्या यह तेहरान की जीत है !

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend