ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोचिंग विवाद: रौशन आनंद बोले-खान ने भाई को मरवाया, CBI जांच हो , आज गार्ड्स को नहीं मिली बेल

UB India News by UB India News
June 17, 2026
in TAZA KHABR, कानून, पटना, शिक्षा
0
कोचिंग विवाद: रौशन आनंद बोले-खान ने भाई को मरवाया, CBI जांच हो , आज गार्ड्स को नहीं मिली बेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोचिंग विवाद मामले में फंसे मशहूर शिक्षक खान सर के दोनों अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड्स) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर तत्काल राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से देखने की जरूरत बताई। इसके साथ ही माननीय न्यायालय ने संबंधित पुलिस थाने से इस पूरे विवाद की अपडेटेड केस डायरी (केस की अद्यतन स्थिति) की मांग की है। केस डायरी आने के बाद ही अब इनकी जमानत पर अगली सुनवाई 20 जून को होगी।

अदालत से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेंगी रातें

खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की तरफ से कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। बचाव पक्ष के वकीलों ने दलीलें पेश करते हुए राहत की मांग की, लेकिन अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल जमानत देने से मना कर दिया। इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों को अभी जेल में ही रहना होगा।

RELATED POSTS

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

कोर्ट ने इस पूरे विवाद को लेकर सख्त रुख अपनाया और पुलिस प्रशासन को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। अदालत ने जांच अधिकारी को मामले की पूरी और अपडेटेड केस डायरी जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। कोर्ट का मानना है कि विवाद के दौरान हुए घटनाक्रमों और दर्ज कड़ियों की गहनता से जांच बेहद जरूरी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी।

20 जून को खान सर की राहत का विरोध करेगी पुलिस

पटना कोचिंग विवाद मामले में खान सर (फैजल खान) के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर जिला जज की अदालत से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने आरोपियों को फिलहाल जमानत न देते हुए पुलिस से अपडेटेड केस डायरी मांगी है। इसी मामले में फैजल खान की अग्रिम जमानत पर भी सुनवाई होनी है, जिन्हें अभी अदालत से ‘नो कोर्सिव’ (दंडात्मक कार्रवाई पर रोक) की राहत मिली हुई है।

इधर, पटना पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 410/26 के वादी पक्ष की ओर से जांच में कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य, वादी या गवाह अब तक सामने नहीं आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ संस्थान पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस ने संकेत दिया है कि वादी पक्ष के इस असहयोगात्मक रवैये को आधार बनाकर आगामी 20 जून को कोर्ट में फैजल खान की ‘नो कोर्सिव’ राहत का कड़ा विरोध किया जाएगा। वादी पक्ष के इस असहयोगात्मक रवैये को आधार बनाकर आगामी 20 जून को कोर्ट में फैजल खान की नो कोर्सिव राहत का कड़ा विरोध किया जाएगा।

सोमवार रात प्रिंस का अंतिम संस्कार

प्रिंस आनंद का सोमवार देर रात अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें चाचा ने मुखाग्नि दी। अंतिम शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, छात्र और शिक्षक शामिल हुए। रौशन आनंद ने कहा, अब छात्रों को ही मुझे इंसाफ दिलाना होगा। मेरे भाई को दिन से ज्यादा रात पसंद थी, हमने रात में ही उसका संस्कार किया। प्रिंस के बड़े पापा मनोज यादव ने पटना में बताया कि रौशन के माता-पिता सदमे से आईसीयू में हैं।

नेपाल पुलिस की हिरासत में प्रिंस के पांच दोस्त रौशन के भाई प्रिंस की नेपाल में संदेहास्पद मौत में वहां की पुलिस ने पांच दोस्तों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार नेपाल पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली गई है। पटना पुलिस प्रिंस के दोस्तों को यहां लाएगी।

सूत्रों के अनुसार, नेपाल पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। प्रिंस के सामान, मोबाइल और कमरे में मिली दवाइयों को भी जब्त किया है। अगर वह दवा खाने से सोया था तो उसकी आंख के ऊपर चोट के निशान कैसे आ गए।

तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर जारी लेटर में तेजस्वी यादव ने कहा, पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद, मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना के बाद रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

इस मामले में सरकार और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनभावना को देखते हुए मामले की सीबीआई से जांच करानी चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए आरोप

रौशन आनंद ने फैसल खान उर्फ खान सर पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर.एस. प्रसाद ने मिलकर भाई की हत्या करवाई है।

‘मेरे जेल जाते ही साजिश के तहत भाई को मरवाया गया’

रौशन आनंद ने कहा, मैं बाहर था तो मेरे भाई की हत्या क्यों नहीं हुई? मेरे जेल जाते ही साजिश के तहत उसे मरवा दिया गया। खान सर लगातार झूठ बोल रहे हैं। पहले कहा गया कि गोली हमने चलाई, लेकिन बाद में वीडियो सामने आया जिसमें दूसरी तस्वीर दिखी।

सहरसा में रोशन आनंद ने कहा कि हमारा सब कुछ उजड़ गया। जब हमें जेल भेजा जा रहा था तब हमने कहा था कि ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर कर सब कुछ बर्बाद कर दिया गया। हमारे जीवन का जो सबसे अनमोल रतन था उसे मैंने खो दिया है।

आगे रौशन आनंद ने छात्रों से कहा कि अब इंसाफ आपको दिलाना होगा। जितने भी लोग आज हमारे साथ खड़े हैं मैं जिंदगी भर उनका आभारी रहूंगा। बिहार नहीं बल्कि पूरे देश के शिक्षक मेरे साथ खड़े हैं, मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने वापस से कहा कि मेरे भाई प्रिंस की हत्या की सीबीआई जांच हो।

सोमवार को मिली रौशन सर को जमानत

खान सर की कोचिंग पर पथराव मामले में रौशन आनंद को सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिली। इसके बाद वह बेऊर जेल से रिहा होकर सहरसा पहुंचे और अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

नेपाल में मिली प्रिंस यादव की लाश

रविवार को नेपाल के विराटनगर के एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव लाश मिली थी। प्रिंस की आंख पर चोट के निशान थे। आज सहरसा में प्रिंस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, खान सर का कहना है कि प्रिंस की हत्या नहीं हुई है, वह पहले से बीमार था।

क्या है पटना कोचिंग विवाद का पूरा मामला

पटना में कोचिंग संचालन और छात्रों के बीच किसी बात को लेकर उपजा यह विवाद अचानक बड़ा रूप ले चुका है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में खान सर के सुरक्षाकर्मियों पर कानून हाथ में लेने और विवाद को बढ़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था।

कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मामले में अब पुलिस की अपडेटेड केस डायरी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डायरी में पुलिस ने अब तक की जांच में क्या नए सबूत जुटाए हैं और चश्मदीदों के क्या बयान दर्ज किए हैं, इसी आधार पर कोर्ट तय करेगा कि आरोपियों को जमानत दी जाए या नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

by UB India News
August 9, 2026
0

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस...

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

Next Post
बिहार की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात’ निशांत की आज से सद्भाव यात्रा….

डिप्टी सीएम वाले बंगले में रहेंगे निशांत कुमार, 5 देशरत्न मार्ग हुआ अलॉट

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend