खान सर कोचिंग विवाद केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. मामले में गिरफ्तार किए गए ज्ञान बिंदू कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई. उन्हें 3 जून को कदमकुआं पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया था. पूरे 12 दिन बाद वह जेल से बाहर आएंगे. मामूल हो कि फायरिंग केस में ही खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई थी. उधर, रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके भाई प्रिंस की रविवार को नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी. आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यह मामला 2 जून की रात पटना के कदमकुआं इलाके में शुरू हुआ था. उस रात खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ थाय. आरोप है कि खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई. इस दौरान पोस्टर और बैनर भी फाड़े गए थे. घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया. खान ग्लोबल स्टडीज की ओर से आरोप लगाया गया कि ज्ञान बिंदु से जुड़े लोगों ने हमला किया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया. मामले में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया.
12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर
पुलिस जांच के बाद 3 जून को रौशन आनंद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तब से वह पटना के बेउर जेल में बंद थे. उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई लगातार टल रही थी. पहले भी दो बार अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी थी. कोर्ट ने केस डायरी तलब की थी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. दूसरी तरफ इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर का नाम भी चर्चा में आयाय. घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर और उनके सुरक्षा गार्डों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया. पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाईं थीं. हालांकि खान सर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्हें अग्रिम जमानत याचिका पर राहत मिली थी.

भाई प्रिंस यादव की हुई संदिग्ध मौत
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब फायरिंग से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में गोली चलने की आवाजें सुनाई देने का दावा किया गया. इसके बाद दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए. इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई. रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रिंस यादव भी इस मामले में नामजद आरोपी बताए जा रहे थे और एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे. नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रिंस यादव की स्वाभाविक मौत, साजिश या कुछ और? जांच एजेंसियों पर टिकी नजर, अंतिम संस्कार आज
ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव का शव रविवार की देर रात को उनके पैतृक गांव धमसैना लाया गया है. शव के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है. बता दें कि रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर प्रिंस यादव की मौत की खबर तेजी से फैल रही थी, जिसके बाद लोगों की भीड़ उनके घर पर जुटने लगी. इस बीच खबर है कि प्रिंस आनंद उर्फ प्रिंस यादव के शव का अंतिम संस्कार आज होगा. यह भी बता दें कि रोशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है ताकि वे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें, और वे आज अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं.
बता दें कि रोशन आनंद और फैजल खान के बीच हुए चर्चित गोलीकांड मामले के बाद रौशन आनंद जेल में बंद थे और आज उन्हें जमानत मिल गई है. इसी मामले में आरोपी बनाए गए उनके छोटे भाई प्रिंस यादव फरार चल रहे थे और घटना के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिंस यादव की मौत की खबर सामने आई. मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. शव के गांव पहुंचने के बाद परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख देखा जा रहा है. अब सभी की नजर जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.
नेपाल के होटल में स्वाभाविक मौत, साजिश या कुछ और?
बता दें कि पटना पुलिस की एफआईआर में नामजद होने के बाद से ही प्रिंस यादव गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे. पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी बीच रविवार की सुबह खबर आई कि नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिंस की मौत हो गई है।इस मौत को लेकर राजनीतिक और स्थानीय गलियारों में कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं. कुछ लोग इस हाई-प्रोफाइल कोचिंग विवाद के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका भी जता रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है.प्रिंस यादव की मौत की गुत्थी अब भारत और नेपाल दोनों देशों की जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ा सवाल बन गई है. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद विसरा और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, धमसैना गांव के ग्रामीणों और रौशन आनंद के समर्थकों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि विराटनगर के उस होटल के कमरे में आखिरकार उस रात क्या हुआ था.