ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनडीए के दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने कोर वोटरों का पूरा ध्यान रखा………….

UB India News by UB India News
June 6, 2026
in पटना, बिहार, विधानमंडल
0
एनडीए के दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने कोर वोटरों का पूरा ध्यान रखा………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव और 9 सीटों पर चुनाव को लेकर एनडीए ने आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। एनडीए के दोनों प्रमुख दलों जदयू और भाजपा ने अपने-अपने कोर वोटरों का पूरा ध्यान रखा है। इन आठ उम्मीदवारों में पांच अतिपिछड़ा समाज से जबकि तीन महिलाएं हैं। जदयू ने तीन जबकि भाजपा ने दो अतिपिछड़ों को मौका दिया है। भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों में से दो सवर्णों के हवाले किया है। घोषित उम्मीदवारों में भाजपा के संजय मयूख को छोड़कर निशांत समेत शेष सात उम्मीदवार पहली बार विधान परिषद जाएंगे। एनडीए की ओर से 9वीं सीट पर मंत्री दीपक प्रकाश का भी विधान परिषद जाना तय है। जल्द ही रालोमो उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करेगी।

जदयू ने उम्मीदवारों के चयन में आधार वोट के साथ क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा है। जदयू की सबसे बड़ी ताकत मानी जाने वाली आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी दी गयी है। पार्टी के चार उम्मीदवारों में एक पिछड़ा तो तीन अति पिछड़ा हैं। इनमें एक कुर्मी, एक नोनिया, एक कुम्हार और एक धानुक जाति से हैं।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

भाजपा प्रत्याशियों में दो सवर्ण और दो अतिपिछड़ा हैं। सवर्ण में एक राजपूत तो एक कायस्थ हैं जबकि अतिपिछड़ा में एक नाई और दूसरी प्रजापति हैं। चार में एक महिला को भी है। इनमें तीन पहली बार तो एक तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। जदयू की सूची में पहला नाम निशांत का है। उन्हें जदयू का अगला चेहरा माना जा रहा है। डॉ. भारती मेहता बीते 25 वर्षों से जदयू के लिए काम कर रही हैं। इस समय जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह संस्कृत शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, शिवरानी प्रजापति 20 वर्षों से पार्टी में सक्रिय हैं। वे बेतिया जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं। अति पिछड़ी वर्ग में कुम्हार जाति से आती हैं। ललन प्रसाद समता पार्टी के समय से यानी लगभग 32 वर्षों से पार्टी के काम में जुटे हैं। अति पिछड़ा वर्ग के धानुक जाति से आते हैं।

भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़े थे। हाल के दिनों में पवन सिंह की मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेताओं से हुई थी। उसी समय से कयास लगाया जा रहा था कि पवन सिंह को कुछ अहम जिम्मेवारी दी जाएगी। वहीं, डॉ. संजय मयूख को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। वे लगातार तीसरी बार उच्च सदन के सदस्य होंगे। इसके पहले पार्टी ने गंगा प्रसाद और मंगल पांडेय को लगातार तीन बार विधान परिषद भेजा था। अनिल कुमार ठाकुर अतिपिछड़ा वर्ग में नाई जाति से आते हैं। वे अभी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं शीला पंडित (प्रजापति) अभी बाल संरक्षण आयोग की सदस्य हैं। वह डॉ. संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रदेश मंत्री और सम्राट चौधरी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी हैं।

भाजपा ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। भाजपा की सूची में सबसे ऊपर पवन सिंह का नाम है। पहले से एमएलसी रहे संजय मयूख भी सूची में हैं। वह बांकीपुर से नितिन नवीन की जगह पर भी चुनाव लड़ना चाहते थे। उनके अलावा दो नाम अब बिहार विधान परिषद के लिए भाग्य आजमाएंगे।

भाजपा ने पवन सिंह समेत चार प्रत्याशियों को दिया टिकट

    • पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे सवर्ण समाज,राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और लंबे समय से संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
    • शीला पंडित प्रजापति समाज से आती हैं। वे बाल संरक्षण आयोग की सदस्य  हैं तथा पूर्व में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के रूप में भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।
  • अनिल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और पूर्णिया क्षेत्र से आते हैं। वे नाई (ठाकुर) समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पूर्व भी वे प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
  • डॉ. संजय मयूख भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी हैं। वे लगातार दो कार्यकाल से बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। डॉ. मयूख कायस्थ समाज से आते हैं और संगठन व मीडिया के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण पहचान है।

विधान परिषद की चार सीटों के लिए नीतीश ने प्रत्याशी दिए

बिहार में विधान परिषद की सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अंतिम मुहर के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में चार प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। जारी सूची के अनुसार, निशांत (पटना), भारती मेहता (मधुबनी) और शिवरानी देवी प्रजापति (पश्चिम चंपारण) को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ललन प्रसाद (शेखपुरा) को विधान परिषद उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जदयू ने निशांत कुमार सहित चार प्रत्याशी उतारे
जेडीयू ने विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के लिए निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इनमें सबसे अधिक चर्चा निशांत कुमार की उम्मीदवारी को लेकर हो रही है, क्योंकि वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान

शेयर बाजार में निवेश की गिरावट को रोकना बहुत जरूरी..............

क्यों और कैसे हुआ राज्यों के क्षत्रपों का सूर्यास्त?

क्यों और कैसे हुआ राज्यों के क्षत्रपों का सूर्यास्त?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend