ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बर्फबारी घट रही और मक्खियां बढ़ी रही………….

UB India News by UB India News
June 2, 2026
in अध्यात्म, खास खबर, पर्यावरण
0
बर्फबारी घट रही और मक्खियां बढ़ी रही………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बद्रीनाथ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या धार्मिक पर्यटन और प्लास्टिक कचरे की वजह से पारंपरिक जीवनशैली बदल रही है. अलकनंदा समेत आसपास के प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

अंबिका प्रसाद कोटियाल बद्रीनाथ मंदिर के पीछे स्थित झंडा मोहल्ला गांव के निवासी हैं. कोटियाल छह भाई हैं. उनके पिता की बद्रीनाथ में कपड़ों की दुकान और रेस्टोरेंट है, जिसे अब वह संभाल रहे हैं. कोटियाल के मुताबिक पिछले कुछ सालों में यहां के मौसम, पर्यावरण और जीवनशैली में तेजी से बदलाव आया है. कोटियाल बताते हैं कि पहले यहां बादलों की गर्जना सुनाई नहीं देती थी, लेकिन पिछले दस-पंद्रह सालों में मौसम का स्वरूप बदल गया है. अब यहां अक्सर बादलों की तेज आवाज सुनाई देती है और बेमौसम बारिश भी होने लगी है.

RELATED POSTS

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

बर्फबारी में आई गिरावट 

कोटियाल के मुताबिक करीब 40 साल पहले मंदिर के पीछे की पहाड़ियों में अप्रैल-मई में एक से डेढ़ फुट तक बर्फ गिरती थी. लेकिन अब बर्फबारी केवल अक्तूबर-जनवरी से बीच सिमट कर रह गई है. अगर अप्रैल-मई में बर्फबारी होती भी है तो वह चार-पांच इंच तक ही होती है. कोटियाल बर्फबारी में आई कमी का असर नदियों के जलस्तर पर भी देख रहे हैं. वो बताते हैं कि पानी की मात्रा पहले की तुलना में काफी घट गई है.

बदरीनाथ में धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ ही वहां के बाजार का स्वरूप भी बदल गया है. उनके अनुसार पहले श्रद्धालु मुख्य रूप से मंदिर और पूजा-पाठ से जुड़े सामान ही खरीदते थे, लेकिन अब गर्म कपड़ों का कारोबार तेजी से बढ़ा है.

खेतों में बनते किराये के ढांचे

इसका असर पहाड़ की खेतीबाड़ी पर भी पड़ा है. कोटियाल के मुताबिक आसपास के गांवों में पहले आलू, फाफर जैसे मोटे अनाज और मूली की खेती बड़े पैमाने पर होती थी. हालांकि पिछले करीब दस सालों में खेती का दायरा लगातार सिमट रहा है. अब कई लोग खेतों में फसल बोने की जगह वहां अस्थायी झुग्गियां और कमरे बनाकर उन्हें किराए पर देना शुरू कर दिया है.
उनके अनुसार पर्यटन आधारित गतिविधियां अब स्थानीय अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा बनती जा रही हैं. इस वजह से पारंपरिक खेती धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही है.

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता कूड़ा

अलकनंदा नदी, कूड़े और बढ़ते निर्माण कार्यों को लेकर भी स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं. कोटियाल बताते हैं कि करीब 30 साल पहले यहां बहुत कम कूड़ा निकलता था. कूड़े में अधिकतर मालू के पत्तों से बनी प्लेटें जैसी प्राकृतिक चीजें होती थीं, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाने वाली होती थीं. इस तरह के कूड़े को स्थानीय लोग जमीन में दबा देते थे. लेकिन अब स्थिति यह है कि बद्रीनाथ से ट्रकों में भरकर प्लास्टिक का कूड़ा बाहर ले जाना पड़ रहा है.

उन्होंने तप्त कुंड को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि तप्त कुंड का गर्म पानी प्राकृतिक रूप से औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. इस पानी में श्रद्धालु दर्शन से पहले स्नान करते हैं. लेकिन अब तीर्थ यात्रा पर आए कई श्रद्धालु उसमें साबुन और शैंपू का इस्तेमाल करने लगे हैं, यही पानी सीधे अलकनंदा नदी में जाकर मिल रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है. इस प्रदूषण ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

तुलसी की महक हुई है कम और मक्खियों का आगमन

भास्कर डिमरी, बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के पूर्व सदस्य हैं. वो बताते हैं कि पर्यावरण संकट का असर पिछले 15 सालों में यहां की तुलसी में भी देखने को मिल रहा है. वो बताते हैं कि पहले यहां उगने वाली तुलसी की महक दूर तक महसूस की जा सकती थी. लेकिन अब उसकी खुशबू और आकार दोनों ही कम हो गए हैं. डिमरी के मुताबिक पिछले दो सालों से यहां मक्खियां और उनसे मिलते-जुलते अन्य कीट-पतंगे भी दिखाई देने लगे हैं. उनका मानना है कि बढ़ता कूड़ा और बदलता पर्यावरण, इसकी एक बड़ी वजह हो सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

संसद, सड़क और समाधान: लोकतंत्र की तस्वीर के दो समानांतर दृश्य चिंताजनक

by UB India News
July 21, 2026
0

संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, जबकि भीतर मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे और स्थगनों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

by UB India News
July 21, 2026
0

आंदोलन लोकतंत्र का एक वैध अधिकार है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी शक्ति उसका शांतिपूर्ण और अनुशासित स्वरूप होता है। जब...

Next Post
May I Help You’… स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा आदेश

May I Help You'... स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा आदेश

बंगला प्रेमः राबड़ी देवी के बंगले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में मचा है घमासान ……..

बंगला प्रेमः राबड़ी देवी के बंगले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में मचा है घमासान ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend