ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी……

UB India News by UB India News
May 30, 2026
in खास खबर, विपक्ष
0
कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस, अलग-अलग राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को मजबूत करने की स्ट्रैटेजी के तहत जल्द ही बड़े लेवल पर संगठनात्मक फेरबदल करने की तैयारी में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों को बदलने के बारे में सोच रहा है। इसको लेकर जल्द ही बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

साउथ इंडिया पर कांग्रेस का फोकस

जानकारी के मुताबिक, साउथ इंडिया पर विशेष फोकस करते हुए कांग्रेस, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। यहां संगठन को और ज्यादा एक्टिव और चुनावी चुनौतियों के खातिर तैयार करने के मकसद से नई लीडरशिप को जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार चल रहा है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

पंजाब से छत्तीसगढ़ तक होगा परिवर्तन

साथ ही, कांग्रेस में यह चर्चा भी जोरों पर है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब में भी प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाए। यहां संगठनात्मक जरूरतों के मद्देनजर नेतृत्व में परिवर्तन की संभावनाएं हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

वो राज्य जहां बदल सकते हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

क्रमांक राज्य
1 केरल
2 तमिलनाडु
3 कर्नाटक
4 दिल्ली
5 पंजाब
6 छत्तीसगढ़
7 राजस्थान

वो राज्य जहां बदल सकते हैं कांग्रेस प्रभारी

क्रमांक राज्य
1 असम
2 तमिलनाडु
3 महाराष्ट्र

संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस करेगी बड़ा बदलाव

कांग्रेस, महज प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि अपने संगठनात्मक ढांचे में प्रभारियों के लेवल पर भी परिवर्तन की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु, असम और महाराष्ट्र के लिए नए प्रभारी भी जल्द नियुक्त हो सकते हैं। पार्टी आलाकमान का मानना है कि राज्यों में संगठन विस्तार, बेहतर समन्वय और चुनावी रणनीति प्रभावी बनाने के लिए नेताओं को नई जिम्मेदारियां देनी चाहिए।

ग्राउंड लेवल पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस लीडरशिप पिछले कुछ वक्त से संगठन को ग्राउंड लेवल पर पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी हुई है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों में संभावित परिवर्तन को उसी स्ट्रैटेजी का भाग माना जा रहा है। सियासी गलियारों में अब निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि कांग्रेस लीडरशिप कब और किन नेताओं को नई जिम्मेदारियां देता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी से सीयूईटी यूजी परीक्षा में देरी, NTA ने मांगी माफी

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी से सीयूईटी यूजी परीक्षा में देरी, NTA ने मांगी माफी

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend