दरअसल, गर्मी के इस कठिन दौर में यह संदेश केवल स्वास्थ्य सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में संवेदनशीलता और मानवता को बढ़ाने की प्रेरणा भी देता है। आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने ऐसी क्या 4 अपील की हैं, जो लोगों के हित के लिए बेस्ट मानी जा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि इस मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करनी चाहिए। यह छोटी-सी आदत गर्मी से होने वाली गंभीर समस्याओं से बचाव में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, मतली, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर पानी या ORS देना चाहिए। ऐसे लक्षण हीटस्ट्रोक की ओर संकेत कर सकते हैं, जो समय पर ध्यान न देने पर खतरनाक साबित हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने परिवार के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्हें समय-समय पर फोन करके उनका हालचाल लेना, पर्याप्त पानी पीने की सलाह देना और दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए प्रेरित करना आवश्यक बताया गया है।
इस संदेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पशु-पक्षियों की देखभाल से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में उनके लिए पानी रखना एक मानवीय जिम्मेदारी है। घर, दुकान या छत के बाहर पानी का बर्तन रखना किसी प्यासे जीव के लिए जीवनदान बन सकता है।







