ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पिछले एक महीने में बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब !

UB India News by UB India News
May 25, 2026
in पटना, बिहार
0
RJD के हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे तेजस्वी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आर्टिफिशियल सीएम कहा है. सोमवार (25 मई, 2026) को तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले एक महीने में बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब हो गए. इसमें 85 फीसद लड़कियां हैं. आर्टिफिशियल सीएम को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. डायलॉग बाजी से ही बिहार संभालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून-व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले एक महीने में ही बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब हुए हैं, जिसमें 85 फीसद लड़कियां हैं.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

अपने एक्स पोस्ट के जरिए आरजेडी नेता ने कहा है कि बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घटती हैं. घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है. चंद दिनों में 75 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएं होती हैं.

‘न बिहार की फिक्र है न बिहारवासियों की’

तेजस्वी ने कहा, “हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है, लेकिन पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री ‘AI तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल सीएम को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की.”

तेजस्वी यादव ने पटना में एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले का जिक्र अपने पोस्ट में किया है. उन्होंने कहा, बिहार की एनडीए सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है.”

‘पटना महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर’

उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती हैं लेकिन एनडीए राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है. NAARI 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है.

सीएम सम्राट चौधरी को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा है, “बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकालकर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें. हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
आरजेडी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान !

आरजेडी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान !

‘हरा गमछा वालों को खोजो…सियासी विवाद?

'हरा गमछा वालों को खोजो...सियासी विवाद?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend