ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दूध, दही, घी, पनीर और मिठाई की नई कीमत जानें

UB India News by UB India News
May 25, 2026
in TAZA KHABR, कारोबार, पटना
0
सुधा के घी, गुलाबजामुन, सोनपापड़ी और बालूशाही का होगा निर्यात………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने आम उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया। सुधा ब्रांड के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। काम्फेड के अनुसार, पशु चारा, परिवहन, उत्पादन लागत और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण ये फैसला लेना पड़ा है। मिल्क प्रोडक्ट की नई कीमतें 25 मई से प्रभावी हो जाएंगी। इस मूल्य वृद्धि से जहां आम जनता के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर काम्फेड ने पशुपालकों और स्थानीय दुकानदारों को भी राहत देने की कोशिश की है।

सुधा दूध की बढ़ी हुई कीमत

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

प्रोडक्ट पैकिंग साइज पुरानी कीमत (रु.) नई कीमत (रु.)
सुधा टोंड दूध 500 मिली 27 28
सुधा टोंड दूध 1 लीटर 52 55
सुधा डबल टोंड 500 मिली 25 26
सुधा डबल टोंड 1 लीटर 48 50
सुधा स्टैंडर्ड 500 मिली 29 31
सुधा स्टैंडर्ड 1 लीटर 57 60
सुधा गोल्ड 500 मिली 33 35
सुधा गोल्ड 1 लीटर 65 68
सुधा शक्ति 500 मिली 28 29
सुधा शक्ति 1 लीटर 54 57
सुधा टी-स्पेशल 500 मिली 26 27
सुधा टी-स्पेशल 1 लीटर 50 52

संशोधित दरों के तहत सुधा टोंड दूध का 500 मिली पैक अब 27 रुपये के बदले 28 रुपये और एक लीटर का पैक 55 रुपये में मिलेगा। सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध का एक लीटर पैक 65 रुपये से बढ़कर 68 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 500 मिली घी का पीला पैक अब 325 रुपये में और 200 ग्राम पनीर 85 रुपये के बजाय 95 रुपये में उपलब्ध होगा।

दही, लस्सी और मिठाइयां भी महंगी

प्रोडक्ट पैकिंग साइज पुरानी कीमत (रु.) नई कीमत (रु.)
घी (पीला पैक) 500 मिली 315 325
पनीर 200 ग्राम 85 95
बटर 500 ग्राम 205 220
टेबल बटर 100 ग्राम 55 62
टेबल बटर 500 ग्राम 270 305
मिष्टी दही 80 ग्राम 10 12
दही 400 ग्राम 32 35
दही 1 किलो 72 78
लस्सी 140 मिली 10 12
मैंगो लस्सी 140 मिली 12 15
गुलाब जामुन 1 किलो 240 250
रसगुल्ला 1 किलो 220 240
बालूशाही 1 किलो 230 250
पेड़ा/मिल्क केक/कलाकंद 250 ग्राम 108 125

दूध के साथ-साथ आम लोगों की पसंदीदा मिष्टी दही, लस्सी और साधारण दही के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। अब बाजार में एक किलो दही ग्राहकों को 78 रुपये में मिलेगी। इसके साथ ही रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बालूशाही और मिल्क केक जैसी लोकप्रिय मिठाइयों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। काम्फेड ने उपभोक्ताओं से खरीदारी के वक्त नई दरें जांचने की अपील की है।

पशुपालकों-दुकानदारों को राहत

काम्फेड ने इस मूल्य वृद्धि के बीच पशुपालकों और खुदरा विक्रेताओं के लिए बड़ा ऐलान किया। दूध उत्पादक किसानों को प्रति किलोग्राम दूध पर अब 2 रुपये की जगह 3.13 रुपये तक की अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा। सुधा उत्पादों को बेचने वाले खुदरा दुकानदारों को प्रति लीटर दूध पर अब 20 पैसे अधिक मार्जिन दिया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
बिहार में शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम-टेबल

बिहार में स्कूलों की पुरानी व्यवस्था होगी बहाल...........

बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend