ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………

UB India News by UB India News
May 19, 2026
in राजनीति
0
जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्तमान में, 10 सदस्यों और दस साझेदार देशों वाला ब्रिक्स दुनिया की लगभग 49 फीसदी आबादी, 39 फीसदी वैश्विक जीडीपी और 25 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। विगत 14 मई को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अध्यक्ष के तौर पर, दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने आज की जटिल और अनिश्चित दुनिया में विचारों के आदान-प्रदान और आपसी सहमति बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों की ब्रिक्स से यह अपेक्षा है कि वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उथल-पुथल, अभी चल रहे संघर्षों, आर्थिक अनिश्चितताओं तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के इस दौर में एक स्थिर और रचनात्मक भूमिका निभाए।

उन्होंने ऊर्जा, भोजन, उर्वरक, वित्त तक पहुंच, स्वास्थ्य सुरक्षा और बाधित आपूर्ति शृंखलाओं के संबंध में कई देशों की कठिनाइयों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने आर्थिक सुदृढ़ता, विश्वसनीय आपूर्ति शृंखलाओं, विविध बाजारों, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का समर्थन किया।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

जयशंकर ने एक अधिक स्थिर, न्यायसंगत और समावेशी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए जोरदार अपील की, और एकतरफा तथा जबर्दस्ती वाले उपायों व प्रतिबंधों की बढ़ती घटनाओं का कड़ा विरोध किया। ये उपाय अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप नहीं थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने, नागरिकों की सुरक्षा करने और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की उनकी अपील नेक इरादों वाली है, पर यूक्रेन, गाजा और लेबनान में जो कुछ हो रहा है (और ईरान में जो हुआ) वह इन भावनाओं के बिल्कुल विपरीत है। इसी तरह, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की आवश्यकता स्पष्ट है, पर असल सुधार अब भी दूर की कौड़ी बने हुए हैं। उन्होंने वैश्विक व्यवस्था के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व, तथा शांति और सुरक्षा की अहमियत पर उचित ही जोर दिया; लेकिन क्या इस बात को मानने वाले ज्यादा लोग हैं?

विदेश मंत्री जयशंकर ने दृढ़ता से कहा कि ‘होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर सहित अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये सुरक्षित समुद्री आवाजाही वैश्विक आर्थिक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।’ होर्मुज खोलने की मांग को दुनिया भर से समर्थन मिला है, लेकिन अगर ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहती है, तो किसी भी तरह की सफलता की उम्मीद नहीं है। यह एक ऐसे देश को सजा देने जैसा है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए हमला किया गया है।

भारत द्वारा ‘जन-केंद्रित और समग्र स्वास्थ्य सेवा’ की वकालत (जिसमें संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के मद्देनजर सहयोग पर जोर दिया गया है) सौ से अधिक देशों को कोविड वैक्सीन और स्वास्थ्य देखभाल उपकरण उपलब्ध कराने का उसका रिकॉर्ड, और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा डिजिटल भुगतान प्रणाली में अपनी विशेषज्ञता साझा करने की उसकी तत्परता, ‘ग्लोबल साउथ’ के एक अग्रणी देश के लिए सर्वथा उपयुक्त है। हालांकि भारतीय थीम के व्यापक उद्देश्य सराहनीय और आगे बढ़ाने लायक हैं, लेकिन ईरानी विदेश मंत्री अराघाची की मांग और यूएई की मांग में तालमेल बिठाना मुश्किल है। गौरतलब है कि अराघाची ने इस्राइल और अमेरिका द्वारा अपने देश के खिलाफ की गई खुली आक्रामकता की स्पष्ट निंदा करने की मांग की है, जबकि यूएई ने अपने देश पर ईरान के हमलों की निंदा करने की मांग की है।

जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पार आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। हमारे लिए, पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है; जो लोग उसके साथ नजदीकी बढ़ाते हैं, वे आतंकवाद से लड़ने के अपने संकल्प की कमी को ही दर्शाते हैं। गाजा में मानवीय संकट और ‘शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक विश्वसनीय मार्ग’ की आवश्यकता की ओर ध्यान दिलाते हुए, जयशंकर ने ‘दो-राष्ट्र समाधान’ के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। ब्रिक्स की स्थिर करने वाली भूमिका, सुधारित बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन, आर्थिक लचीलापन, नए सदस्यों पर आम सहमति, नए सदस्यों का एकीकरण और आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ पर जयशंकर का जोर बिल्कुल सही है। लेकिन तब क्या हो, जब इन नियमों का उल्लंघन करने वाली खुद महाशक्तियां हों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

Next Post
यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश....................

26 राफेल-मरीन विमानों के लिए फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर

114 राफेल विमानों की खरीद सौदे पर ग्रहण लगने की आशंका ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend