सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल पड़े। सुरक्षा घेरा भी उनके साथ पैदल ही चलने लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफेद कुर्ता-पायजामा, भूरी बंडी और भगवा गमछा साथ ले रखा था।
RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने सरकारी आवास से सचिवालय पैदल चले। उन्होंने लगभग 1 KM की दूरी तय की।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज ई रिक्शा से सचिवाल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपने समर्थकों के साथ भारत माता जय के नारे भी लगाए। खगड़िया में DM-SP के साथ बाकी अधिकारी भी साइकिल से अपने दफ्तार पहुंचे। इनके साथ सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही दिखाई दिए।
गयाजी रेलवे स्टेशन के बाहर RPF जवान भी साइकिल से गश्ती करते नजर आए। CM की पहल के बाद भी सचिवालय परिसर में 1700 बाइक और करीब 250 कार पार्क की गई हैं।
पीएम मोदी की अपील का असर
वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से अपील की थी कि पेट्रोल डीजल की खपत को कम करें। सोना कम खरीदें, विदेश यात्रा न करें। अब इसका असर देश भर में हो रहा है। खास करके भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं के द्वारा इस पर अमल किया जा रहा है। बिहार में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के द्वारा इस पर अमल किया गया।
CM बोले- प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू हो
गुरुवार को पटना से दरभंगा जाने के दौरान CM 3 गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले उनके कारकेड में 19 गाड़ियां होती थीं। दरभंगा के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए।







