ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘नतमस्तक मोदी’ :नमन और नमन में छिपे हैं बड़े संदेश……………

UB India News by UB India News
May 11, 2026
in केंद्रीय राजनीती
0
‘नतमस्तक मोदी’ :नमन और नमन में छिपे हैं बड़े संदेश……………

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
9 मई, 2026 का दिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक अमिट अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है. अवसर था पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण का. लेकिन इस पूरे समारोह में सुर्खियां केवल सत्ता परिवर्तन ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन खास तस्वीरों ने बटोरीं. पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के सामने शपथ ग्रहण वाले मंच पर नतमस्तक होकर उपस्थित लाखों के जनसमूह को नमन किया. इसी मंच पर बीजेपी के कार्यकर्ता 98 वर्ष के माखनलाल सरकार (डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सहयोगी), के पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच पर उनके चरण स्पर्श किए, आशीर्वाद लिया और उनका बड़ा सम्मान किया. इससे पहले एक और तस्वीर तब सामने आई जब पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ‘पचीस बैशाख’ को कवि-गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया. इस अवसर पर कवि-गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भी संपूर्ण श्रद्धा भाव से उनकी तस्वीर के सामने नमन होते देखे गए.

जब मौन संवाद भाषणों पर भारी पड़ता है!

कहा जाता है कि- राजनीति में किसी नेता के कहे गए शब्द या भाषण प्राय: याद नहीं रहते, या यूं कहिए कि भुला दिए जाते हैं, लेकिन कई ऐसे दृश्य होते हैं जो इतिहास बन कर मन मस्तिष्क में समा जाते हैं. 9 मई को पश्चिम बंगाल की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ही दृश्यों को चरितार्थ किया. जब दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र के प्रधान ने, जनता के सामने पूरी तरह झुककर नमन किया तो वह ‘शासक’ और ‘शासित’ के बीच की दीवार को एक झटके में ढहाते हुए नजर आए. दरअसल, यह पीएम मोदी की वह राजनीतिक शैली है जो उन्हें शुद्ध राजनीतिज्ञ से ऊपर उठाकर एक ‘जननायक’ की छवि प्रदान करती है और जनमानस को बड़ा संदेश देती है. यह नमन केवल एक मुद्रा नहीं, बल्कि उस जनशक्ति को यह अनुभव कराना है कि सत्ता का वास्तविक अधिष्ठान दिल्ली के गलियारे नहीं, बल्कि जनता जनार्दन के दिलों में है.
सत्ता के शीर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनशक्ति को दंडवत: बंगाल की देहरी पर मोदी का नमन और ‘सोनार बांग्ला’ के नए युग की शुरुआत.

पीएम मोदी ने दिया लोकतंत्र का सच्चा संदेश

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मंच पर खड़े हुए और पूरे समर्पण से पश्चिम बंगाल की जनता को नमन किया. उन्होंने दंडवत प्रणाम की मुद्रा में झुककर कहा, “मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करता हूं.” यह संकेत सामान्य नहीं था. 15 साल बाद ममता बनर्जी के शासन का अंत करके भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद जनता को धन्यवाद देना था. यह तस्वीर लोकतंत्र में जनता की सर्वोच्चता का संदेश देती है. मोदी जी अक्सर कहते हैं कि जनता ही सबसे बड़ा नेता है. इस नमन से उन्होंने साबित किया कि सत्ता जनता की सेवा के लिए है, न कि अहंकार के लिए. बंगाल की जनता ने परिवर्तन का निर्णय लिया तो प्रधानमंत्री मोदी ने सिर झुका दिया. यह सकारात्मक राजनीति का उदाहरण है जहां विजेता भी जनता को सम्मान देकर और विनम्र रहकर स्वयं के कद को और ऊंचा कर जाता है.

माखनलाल सरकार के चरण स्पर्श, जड़ों से जुड़ाव का संदेश

दूसरी तस्वीर और भी भावुक कर देने वाली थी. प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर 98 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया. बता दें कि माखनलाल सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे हैं और भाजपा की नींव के समय से जुड़े हैं. माखनलाल सरकार जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे हैं और वे संघर्ष और निष्ठा के प्रतीक हैं. उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की अंतिम यात्रा में भी साथ दिया था और आज तक भाजपा से जुड़े रहे हैं.
Advertisement

जब 98 साल की ‘निष्ठा’ के आगे झुका देश का प्रधान: माखनलाल सरकार के चरण स्पर्श कर मोदी ने दिया कार्यकर्ता की तपस्या को सर्वोच्च सम्मान .

‘नतमस्तक मोदी’: मूल्यों की राजनीति का सार्वजनिक सम्मान

पीएम मोदी का एक पुराने कार्यकर्ता को दिया गया यह सम्मान भाजपा के उस कैडर को संदेश है कि पार्टी अपनी जड़ों और अपने संघर्ष करने वाले ‘सिपाहियों’ को कभी नहीं भूलती. पीएम मोदी का यह सम्मान केवल एक बुजुर्ग के प्रति आदर नहीं था, यह उन लाखों अज्ञात कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता थी जिन्होंने सालों तक बंगाल में भाजपा को खड़ा किया. विपक्षी राज्यों में भी संघर्ष करते कार्यकर्ताओं को यह संदेश गया कि उनका परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है और न जाएगा.

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और ‘पचीस बैशाख’ का संदेश

तीसरी तस्वीर में पीएम मोदी कवि-गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर के सामने नतमस्तक नजर आए. शपथ ग्रहण ‘पचीस बैशाख’ यानी टैगोर जयंती के दिन रखा गया. पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. दरअसल, बंगाल की सांस्कृतिक पहचान टैगोर से जुड़ी है. इस दिन समारोह रखकर भाजपा ने दिखाया कि वह बंगाल की आत्मा को समझती है. ‘सोनार बांग्ला’ का सपना अब विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के साथ पूरा होगा.
बंगाल में बाहरी होने का नैरेटिव ध्वस्त हुआ, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धा भाव से झुके पीएम मोदी, बंगाल के बौद्धिक गौरव को दिया वैश्विक सम्मान.

बंगाल की ‘सांस्कृतिक आत्मा’ को जीतने का मनोवैज्ञानिक शंखनाद

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर नमन से मोदी का संदेश साफ है- राजनीति संस्कृति और विरासत को नकार नहीं सकती, बल्कि अपनाकर आगे बढ़नी चाहिए. प्रधानमंत्री का कवि-गुरु की तस्वीर के सामने नतमस्तक होना यह संदेश देता है कि भाजपा बंगाल की संस्कृति, साहित्य और विरासत को आत्मसात कर चुकी है . विरोधियों के ‘बाहरी’ होने के आरोपों को खारिज करते हुए मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि टैगोर और उनकी विरासत पूरे भारत की है, और बंगाल की नई सरकार इसी सांस्कृतिक चेतना की नींव पर चलेगी .

‘नतमस्तक नरेंद्र मोदी’ के संदेश क्या हैं?

अगर नरेंद्र मोदी जी के मन की बात पढ़ी जा सके, या उनके हाव-भाव के पीछे के कारण जाने जा सकें, तो लगता है कि देश की दिशा बहुत जल्दी बदल सकती है. लेकिन नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व केवल सांकेतिक रूप से संदेश देते हैं, सब कुछ कहते नहीं. इसको आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि बीजेपी ऐसे ही भारत के अधिकांश राज्यों प्रशासन नहीं कर रही है कुछ तो वह बाकी पार्टियों से अलग कर रहे हैं. स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि जनता के मन मस्तिष्क पर पकड़ बनाना बीजेपी के नेतृत्व को बहुत अच्छे से आता है.

सत्ता के शीर्ष से ‘नतमस्तक मोदी’ केवल चुनावी जीत नहीं!

दरअसल, ये वही राजनीतिक शैली है जिसने उन्हें करोड़ों लोगों से भावनात्मक रूप से जोड़ रखा है. जब एक प्रधानमंत्री मंच से झुककर जनता को प्रणाम करते हैं, तो वो खुद को शासक नहीं बल्कि सेवक के रूप में प्रस्तुत करते हैं. यही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक रणनीति भी है कि लोगों को यह महसूस कराना कि उनकी ताकत जनता से आती है. पश्चिम बंगाल की धरती को नमन करते हुए उन्होंने सिर्फ सम्मान नहीं दिखाया, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी बना लिया.
बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के सामने झुकना यह दर्शाता है कि सत्ता सेवा का माध्यम है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं .

‘नतमस्तक मोदी’: सत्ता नहीं, सेवा का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन होना यह बताता है कि वे बंगाल को केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रेरणा पुंज के रूप में देखते हैं. यह ‘नमन’ बंगाल की जनता के प्रति जवाबदेही का वादा है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन प्रतीकों से उपजी ऊर्जा बंगाल के विकास में कितनी सहायक होती है, लेकिन फिलहाल इन तस्वीरों ने बंगाल के लोगों का दिल जीतने में बड़ी भूमिका निभाई है.
‘नतमस्तक मोदी’, जनता, विरासत और संस्कृति का सम्मान
एक पत्रकार की दृष्टि से देखें तो प्रधानमंत्री मोदी के इन हाव-भावों के पीछे एक गहरी रणनीति छिपी है. वे जानते हैं कि बंगाल एक ऐसा राज्य है जो अपनी अस्मिता और सम्मान के प्रति बेहद संवेदनशील है. यहां सत्ता का रास्ता  सचिवालय से नहीं, बल्कि लोगों के घरों और उनके सांस्कृतिक प्रतीकों से होकर गुजरता है. प्रधानमंत्री का यह ‘नतमस्तक’ स्वरूप उस सेवक भाव को प्रदर्शित करता है, जो आम जनता को यह महसूस कराता है कि ‘लोकतंत्र में वे (जनता) ही असली मालिक हैं’.

UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग का आगाज, थलापति विजय बने मुख्यमंत्री साथ में नौ मंत्रियों ने ली शपथ…………..

तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग का आगाज, थलापति विजय बने मुख्यमंत्री साथ में नौ मंत्रियों ने ली शपथ..............

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend